गणतंत्र दिवस में सरायकेला में रहा राष्ट्रीय पर्व का उल्लास, मंत्री चंपाई सोरेन ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज


सरायकेला ( दीपक कुमार दारोघा ) : गणतंत्र दिवस के अवसर पर झारखंड के आदिवासी कल्याण एवं परिवहन मंत्री चंपाई सोरेन जिला मुख्यालय सरायकेला पहुंचे एवं स्थानीय स्टेडियम में आयोजित मुख्य समारोह में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इससे पहले उन्होंने परेड का निरीक्षण किया। चारों ओर हर्ष उल्लास का माहौल रहा। 
समारोह में मंत्री सोरेन ने जनता को 75वें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि 26 जनवरी 1950 को भारत की संविधान लागू हुई। इसी दिन भारत विश्व का सबसे बड़ा गणतांत्रिक देश बना। संविधान में देश के सभी नागरिकों को सुरक्षा व सुविधा मिली है। उन्होंने झारखंड सरकार की उपलब्धियां को बयां किया और कहा कि राज्य सरकार द्वारा आबुआ आवास योजना की शुरुआत की गयी है।

advertisement
advertisement
advertisement

समारोह में मनमोहक झांकियां भी देखने को मिला। हर्ष का माहौल रहा। लोग राष्ट्रीय पर्व की खुशियां मनाने में मसगुल रहे।


समाहरणालय में उपायुक्त रविशंकर शुक्ला ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। एसपी डॉ विमल कुमार के अलावे अतिथि व पदाधिकारीगण भी थे।


सरायकेला खरसावां जिला परिषद कार्यालय में जिप उपाध्यक्ष मधुश्री महतो ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। समारोह में उप विकास आयुक्त सह जिला परिषद सचिव प्रवीण कुमार गागराई, जिप सदस्य, अतिथि व स्थानीय जनता मौजूद थे।


advertisement
advertisement
advertisement

नगर पंचायत कार्यालय सरायकेला में कार्यपालक पदाधिकारी (प्रशासक) राजेंद्र प्रसाद गुप्ता ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। समारोह में नगर पंचायत कर्मी, अतिथिगण, आम जनता की उपस्थित रही।

इसके अलावे न्यायालय, पुलिस अधीक्षक कार्यालय, अनुमंडल कार्यालय, प्रखंड कार्यालय सहित विभिन्न सरकारी, गैर सरकारी कार्यालय में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। स्कूल, कॉलेजों में भी राष्ट्रीय पर्व की उमंग रहा। 


स्कूली बच्चों ने प्रभात फेरी भी निकाला। चारों ओर उमंग उल्लास का माहौल रहा।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post