चाईबासा : भाजपा और केन्द्र सरकार प्रायोजित एक सुनियोजित षडयंत्र के तहत ईडी द्वारा राज्य के लोकप्रिय मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन जी को बेवजह परेशान करने और उनके खिलाफ पीड़क कार्रवाई करने से राज्य की जनता और झामुमो कार्यकर्ताओं में ईडी, भाजपा और केन्द्र सरकार के खिलाफ भारी आक्रोश व्याप्त है इसी कड़ी में ईडी, भाजपा और केन्द्र सरकार के विरोध में आज दिनांक 27 जनवरी 2024 को शाम 5.00 बजे झामुमो, प० सिंहभूम जिला समिति के तत्वावधान में जिला मुख्यालय चाईबासा में मशाल जुलूस निकाल कर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।
शहीद पार्क के पास से मशाल जुलूस आरंभ होकर पोस्ट आफिस चौक से रुंगटा चौक होते हुए पुनः शहीद पार्क चौक में ही समाप्त हो जाएगा। झारखण्ड समेत देश के विभिन्न राज्यों में जहां भी गैर भाजपा सरकार है वहां भाजपा और केन्द्र सरकार एक सुनियोजित षडयंत्र के तहत लोकतांत्रिक तरीके से चुनी हुई सरकारों को अस्थिर करने या गिराने का लगातार प्रयास कर रही है। इसी क्रम में भाजपा और केन्द्र सरकार के इशारे पर ईडी माननीय मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन को बेवजह परेशान करने और उनके खिलाफ लगातार पीड़़क कार्रवाई कर रही है, झामुमो कड़े शब्दों में इसका निन्दा करती है।
स्वाभाविक रूप से ईडी के खिलाफ राज्य की जनता और झामुमो कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश है। कल दिनांक 27 जनवरी 2024 को राज्य भर के सभी जिला मुख्यालयों में मशाल जुलूस निकाल कर ईडी की कार्रवाई पर विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम के माध्यम से हम अपने यशस्वी मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन जी के प्रति अपना समर्थन जताते हुए भाजपा, केन्द्र सरकार और ईडी को एक कड़ा संदेश देने का काम करेंगे - सोनाराम देवगम, सचिव, झामुमो प० सिंहभूम जिला समिति।








