पश्चिमी सिंहभूम जिले के गुवा के नानकनगर का युवक राम कुमार राउत का मौत ईटली में

एमबीए की पढ़ाई करने गया था झारखण्ड के चाईबासा जिला के गुवा से

पांच दीन बाद भी नहीं आई मृतक का शव, परिजन परेशान


चाईबासा : झारखण्ड राज्य के पश्चिमी सिंहभूम जिला के सारंडा क्षेत्र में पड़ने वाले गुवा थाना क्षेत्र के नानक नगर के निवासी प्रभुनारायण राउत के पुत्र राम कुमार रात की मौत ईटली में 2 जनवरी को हो गई। 

सुचना मिलने के बाद मृतक का परिजन परेशान है कि बेटे का लाश अबतक नहीं आया। 

इस सबंध में मिली जानकारी के अनुसार मृतक राम कुमार राउत का चाचा प्रकाश राउत से मिली जानकारी के अनुसार मृतक राम कुमार राउत एक वर्ष पहले एमबीए की पढ़ाई करने के लिए ईटली गया था।

ईटली में किराये के मकान में रह कर पढ़ाई कर रहा था। श्री राउत नें बताया की नये साल के दुसरे दीन यानी 2 जनवरी को जिस मकान में राम कुमार राउत रहता था उसी का मालिक फोन कर बताया कि बाथरूम में गीर जाने से मौत हो गया है।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post