चाईबासा : पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा को उनके जन्मदिन पर उपस्थित कांग्रेस जनों ने बधाई एवं हार्दिक शुभकामनाएं दी ! इस अवसर पर जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर दास ने कहा कि माननीय मधु कोड़ा जी राजनीति में अपनी प्रतिभा एवं संघर्ष से मुकाम पाई, बल्कि अपने सरल और उदार रूप से कोल्हान की जनता के दिलों में जगह बनाई। उनकी नेतृत्व और कार्यक्षमता ने झारखंड को नए ऊंचाइयों तक पहुँचाया।
कोल्हान की खास कर आदिवासी जनमानस के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य और आवागमन की सुविधा बहाल कर सबल बनाने के लिए सदैव प्रयत्नशील है, हम सभी कांग्रेसगण उनके साथ हैं और उनके योगदान के लिए कृतज्ञ हैं।
इस अवसर पर मुख्य रूप से राजकुमार रजक, जितेंद्र नाथ ओझा, राकेश सिंह, इम्तियाज़ खान, दिकू सवैया, शेखर दास, बिगनो दास, लक्ष्मण केसरी, बासु, सुशील दास इत्यादि कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी जितेंद्रनाथ ओझा, कांग्रेस जिला प्रवक्ता एवं कार्यकर्ता गण उपस्थित थे।

