विपक्ष की साजिश को राज्य की जनता खुले आंखों से देख रही: निरल पूर्ति
चाईबासा/संतोष वर्मा : मझगांव विधानसभा के कुमारदूंगी प्रखंड के बोंडा पंचायत के ग्राम कुंडियाधर में इमली चौक से नूनी साईं तक डीएमएफटी मद से पीसीसी सड़क का निर्माण और जलपथ प्रमंडल चाईबासा की ओर से
मंझारी प्रखंड के पडसा पंचायत के देवझारी गांव के पास कांगिरा नदी तट पर 248 मीटर बाढ़ सुरक्षा निर्माण कार्य का भूमि पूजन मझगांव विधानसभा के लोकप्रिय विधायक माननीय श्री निरल पूर्ति के द्वारा शुक्रवार को किया गया ।
इस मौके पर दोनों जगह कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक निरल पूर्ति ने कहा कि झारखंड सरकार पंचायत–पंचायत में विकास को पहुंचा रही है। राज्य के अंतिम पंक्ति में बैठे व्यक्ति तक विकास कैसे पहुंचे इसका प्रयास किया जा रहा है। इसी के तहत पीसीसी सड़क निर्माण कार्य समेत अन्य विकास योजनाओं का निर्माण किया जा रहा है। जिससे आम जनता को ज्यादा से ज्यादा सुविधा मिल सके।
कांगीरा नदी तट पर अक्सर बरसात के दिनों में बाढ़ का खतरा रहता था, इसके लिए बाढ़ सुरक्षा निर्माण कार्य किया जा रहा है। जिससे लोगों को बरसात के दिनों में किसी प्रकार की परेशानी नहीं उठानी पड़े । इसके अलावा गांव-गांव तक बेहतर सड़क सुविधा देने के लिए पीसीसी सड़क, कालीकरण आदि का निर्माण किया जा रहा है। जिससे लोग आसानी के साथ प्रखंड और जिला मुख्यालय पहुंचकर अपना काम कर सके।
विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में झारखंड लगातार विकास के रास्ते पर आगे बढ़ रहा है। लेकिन विपक्ष की नजर साम, दाम, दंड, भेद के तहत राज्य को अस्थिर करने पर लगी हुई है। विभिन्न एजेंसियों के सहारे हेमंत सरकार पर लगातार प्रहार किया जा रहा है। विपक्ष की यह साजिश कभी सफल नहीं होगी। राज्य की जनता भाजपा के इस खेल को खुले आंखों से देख रही है। जिस सरकार ने जनता के द्वार पर पहुंच कर सरकार की योजना, जनता की समस्या को सुना और उसका समाधान किया अब उनको हटाने पर विपक्ष की पार्टी लगी हुई है। आने वाले समय में राज की जनता इसका जवाब जरूर देगी।
इस मौके पर कुमारदूंगी में जिला परिषद सदस्य शशि भूषण पिंगुआ, सुशील गोप, दिनेश महतो, बुधराम हेंब्रम, गुलेश बेहरा, सनातन हेंब्रम, मंझारी में चंद्रमोहन बिरूआ, अरविंद कुंकल, विजय बारी, लाला राऊत समेत अन्य मौजूद थे।
.jpeg)


