JSSC परीक्षा को लेकर ज़िले में कुल 28 केंद्र बनाए गए हैं, जिसमें 18 केंद्र चाईबासा में और 10 केंद्र चक्रधरपुर में अवस्थित है
चाईबासा : श्रीराम जन्मभूमि के प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर और JSSC परीक्षा के सफल आयोजन को लेकर आज वर्चुअल माध्यम से उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक की संयुक्त अध्यक्षता में विधि व्यवस्था संधारण हेतु बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में सभी अनुमंडल पदाधिकारी, सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सभी प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, सभी अंचलाधिकारी सहित जिला स्तरीय अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे हैं।
बैठक में जिला उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक के द्वारा संयुक्त रूप से जानकारी दिया गया कि विधि व्यवस्था के संधारण हेतु कल से आगामी 23 जनवरी तक ज़िले मे मजिस्ट्रेट और पुलिस फ़ोर्स की प्रतिनियुक्ति की जा रही है। सभी थाना क्षेत्र मे पुलिस पदाधिकारियों के द्वारा पेट्रोलिंग की जाएगी। सभी थाना क्षेत्र प्रति दो घंटों में अपने क्षेत्र की ख़ैरियत की सूचना कंट्रोल रूम को करेंगे पुलिस अधीक्षक के द्वारा सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी और थाना प्रभारी को निर्देशित किया गया कि अपने सूचना तंत्र को सक्रिय करेंगे | सभी थाना क्षेत्र और अनुमंडल स्तर पर शांति समिति का बैठक आयोजित करेंगे और अपने क्षेत्र में विशेष रूप से ध्यान रखेंगे किसी भी प्रकार का भड़काऊ भाषण और भड़काऊ गाने हर हाल में वर्जित है।
रेलवे स्टेशन और बस स्टेशन पर भी विशेष रूप से निगरानी रखी जाएगी ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोका जा सके, प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर निकाले गए जुलूस यात्रा की वीडियोग्राफी करना भी अवश्य सुनिश्चित की जाएगी सोशल मीडिया सेल का गठन किया जा रहा है, जिसके माध्यम से सोशल मीडिया पर पैनी नज़र नज़र रखी जाएगी सोशल मीडिया के माध्यम से किसी भी प्रकार के भड़काऊ पोस्ट को शेयर करने पर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। jSSC परीक्षा को लेकर ज़िले में कुल 28 केंद्र बनाए गए हैं, जिसमें 18 केंद्र चाईबासा में और 10 केंद्र चक्रधरपुर में अवस्थित है, सभी केंद्रों में तीन पालियों में परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। सभी परीक्षा केंद्रों में स्टैटिक मजिस्ट्रेट, सेंटर सुपरिटेंडेंट और फ्लाइंग स्कॉट की प्रतिनियुक्ति की जाएगी, सभी परीक्षा केंद्रों में CCTV कैमरे और अतिरिक्त मैनपावर उपलब्ध कराया जाएगा।
संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया कि अपने क्षेत्र अंतर्गत अवस्थित परीक्षा केन्द्रों का जाँच कर उसमें पेयजल /शौचालय केंद्रों के अंदर समुचित लाइट की व्यवस्था साफ़ सफ़ाई की व्यवस्था, समुचित बेंच - डैक्स की व्यवस्था करना सुनिश्चित करेंगे । जिला उपायुक्त के द्वारा संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया कि रेलवे स्टेशन बस स्टैंड के निकटतम निशुल्क धर्मशाला या निशुल्क रहने की व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे साथ ही साथ संबंधित स्थल का संपर्क सूत्र भी रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड में अंकित करना सुनिश्चित करेंगे ताकि परीक्षा के दौरान छात्रों को किसी भी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े।
.png)