कोल्हान प्रमंडल स्तरीय किसान मेला सह प्रदर्शनी में सरायकेला पहुंचे मंत्री, सांसद और लाभुकों के बीच किया परिसंपत्ति का वितरण


सरायकेला ( दीपक कुमार दारोघा ) : जिला मुख्यालय सरायकेला स्थित काशी साहू कॉलेज मैदान में कोल्हान (सिंहभूम) प्रमंडल स्तरीय किसान मेला सह प्रदर्शनी आयोजित हुआ, जिसमें लाभुकों के बीच करीब 3 करोड़ 48 लाख से अधिक परिसंपत्ति का वितरण हुआ।


झारखंड राज्य के कृषि पशुपालन सहकारिता मंत्री बादल पत्रलेख ने मीडिया को बताया कि जितने लोग आए हैं इसमें अधिकतर विभिन्न योजना का लाभ ले रहे हैं।
लाभुकों का जुटान प्रतिकूल परिस्थिति में  भी अच्छा अनुभव रहा। कृषि उत्पादन प्रदर्शनी का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि किसान एक दूसरे के उत्पाद देखकर प्रतिस्पर्धा में आएंगे कि कैसे अच्छा करें।


इससे पहले कृषि पशुपालन व सहकारिता मंत्री बादल पत्रलेख, आदिवासी कल्याण व परिवहन मंत्री चंपाई सोरेन, सांसद गीता कोड़ा के अलावा जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा ने किसान मेला व कृषि प्रदर्शनी का अवलोकन किया।
अतिथियों ने इस प्रमंडलीय किसान मेला सह प्रदर्शनी का दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन भी किया। 


कार्यक्रम में आदिवासी कल्याण व परिवहन मंत्री चंपाई सोरेन ने कहा कि राज्य के युवा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के प्रयास से किसान  के आय में वृद्धि एवं महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में बेहतर कार्यक्रम किया जा रहा है।


मौके में अतिथियों के करकमलों से लाभुकों के बीच परिसंपत्ति का वितरण किया गया।
पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम, सरायकेला खरसावां जिला के लाभुक इसमें शामिल थे। तीनों जिला के जिला कृषि पदाधिकारीगण भी कार्यक्रम में मौजूद थे। पूरे कार्यक्रम में सरायकेला खरसावां जिला के उपायुक्त रविशंकर शुक्ला के दिशा निर्देश पर प्रशासन सक्रिय रही।
दिनभर कुहासा व रिमझिम बारिश के बावजूद लोग पहुंचे और किसान मेला व प्रदर्शनी का लाभ उठाया।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post