भारत के स्वतंत्रता सेनानी, आजाद हिंद फौज के संस्थापक और "तुम मुझे खून दो" "मैं तुम्हें आजादी दूंगा" का नारा बुलंद करने वाले नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी के 127 वा जन्म जयंती मनाया गया


चाईबासा : भारत के स्वतंत्रता सेनानी, आजाद हिंद फौज के संस्थापक और "तुम मुझे खून दो"  "मैं तुम्हें आजादी दूंगा" का नारा बुलंद करने वाले नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी के 127 वा जन्म जयंती के उपलक्ष्य पर आज साकची स्थित झारखंड मुक्ति मोर्चा जिला संपर्क कार्यालय नेताजी के फोटो पर और साकची आमबगान स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी के प्रतिमा पर माल्याअर्पण किया गया।


इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से झारखंड राज्य हज कमेटी के सदस्य और वरिष्ठ नेता शेख बदरुद्दीन, झारखंड सरकार परिवहन के सदस्य वरिष्ठ नेता प्रमोद लाल, झारखंड आंदोलनकारी वरिष्ठ नेता राज लकड़ा, पूर्वी सिंहभूम जिला के उपाध्यक्ष अरुण कुमार, शैलेंद्र मेंथी, पूर्वी सिंहभूम जिला के संयुक्त सचिव फैयाज खान, जिला कार्यालय प्रभारी प्रीतम हेंब्रम, झारखंड आंदोलनकारी अजय रजक, झारखंड आंदोलनकारी कालू गोराई, झारखंड आंदोलनकारी अरविंद कुमार, झारखंड मुक्ति मोर्चा मानगो नगर निगम के अध्यक्ष फतेहचंद टुडू, गणेश प्रसाद, मोहम्मद समद, प्रभात सिंह, अब्दुल बारी अंसारी, परवेज खान धीरेन माड़ी, गुरमीत सिंह गिल, राजकुमार सिंह, डी राकेश राव, महिला नेत्री दुर्गा बोईपाई, डेनियल कंदील, उज्जवल दास, पिंटू लाल एवं काफी संख्या में झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post