चाईबासा : सामाजिक जागरूकता अभियान के तहत नोवामुंडी प्रखंड अंतर्गत विभिन्न ग्रामपंचायत किरीबुरू पूर्वी, किरीबुरू पश्चिमी, मेघाहातुबुरू दक्षिणी, दिरीबुरू के टाटीबा, सासांगदा, बोकना, पुरतीबासा, बैंक मोड़ एरिया के बिरसाटोली लातरसाई- मुण्डासाई, आँगनबाड़ी क्षेत्र, बिरसा टोली दक्षिणी क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों में आदिवासी "हो" समाज युवा महासभा, NARA (नेशनल आदिवासी रिवाईवल एसोशिएसन), SASS(सिंगी एण्ड सिंगी सोसाईटी) तथा आदिवासी कल्याण केन्द्र नेपेल-उपरूम किरीबुरू की टीम के साथ नुक्कड़ सभा कार्यक्रम चलाया गया।
नुक्कड़ सभा में सामाजिक जुड़ाव, ग्रामसभा में भागीदारी, ग्राम स्तर पर सरकारी योजनाओं के प्रति जिम्मेवारी तथा कल्याणकारी योजनाओं के लिए आधार सीडिंग,फोटो,जॉब कार्ड,बैंक लिंकेज,मोबाईल नंबर एवं अन्य सामाजिक जागरूकता की दिशा में आम लोगों को जगाने के लिए जागरूकता टीम की ओर से प्रयास हुआ। अभियान टीम के सामने बोकना के ग्रामीणों ने सरकारी योजनाओं के प्रति नाराजगी जाहिर किया है कि किसी समय मनरेगा अंतर्गत डोभा-निर्माण में मजदूरी पैसा नहीं मिला। जिसके बाद सरकारी योजनाओं के संचालन और कार्यों में रूचि नही लेते हैं। इस दौरान यह स्पष्ट हुआ कि ग्राम सभा के माध्यम से विकास योजनाओं की जानकारी तथा समस्याओं के समाधान के प्रति ग्रामीण जागरूक नहीं है।
सासांगदा के ग्रामीण कहते हैं कि प्रखंड और पंचायत कार्यालय से संचालित होनेवाली सरकारी सेवाओं के बारे में जानकारी प्राप्त नहीं हो पाता है। वहीं किरीबुरू पश्चिमी तथा किरीबुरू दक्षिण के लिए तो कंपनी एरिया के कारण पंचायत भवन नहीं है। यहाँ थोड़ी बहुत विधवा,वृद्धा,विकलांग पेंशन योजना के बारे में लोगों को पता है। इन सब मामलों में ग्रामसभा/आमसभा होने को लेकर जानकारी नही है। पंचायतों के रोजगार दिवस के बारे में उपरोक्त सभी जगह के ग्रामीणों को जानकारी नही है। जिसे अभियान टीम ने प्रोत्साहित करते हुए जानकारी दिया गया है कि सदैव ग्राम सभा और आम सभा का हिस्सा बनें और अपने लोगों को भी जगाएँ, जिससे आपके समस्याओं का समाधान तथा योजनाओं की जानकारी प्राप्त हो सकेगी। इस क्रम में ग्रामीण मुंडा विक्रम चांपिया, मुंडा जानुम सिंह सोय ने जानकारी दिया है कि इस क्षेत्र में असंवैधानिक गतिविधियों में अब तक कोई शामिल नही है।
इस अवसर पर आदिवासी "हो" समाज युवा महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष इपिल सामड, महासचिव गब्बरसिंह हेम्ब्रम, आदिवासी कल्याण केन्द्र किरीबुरू के सदस्यगण गोपी लागुरी, श्याम बिरूवा, तरूण लामाय, गणेश गोप, बलभद्र बिरूली, विश्वनाथ सुंडी, आजाद सिंकु, चौधरी चांपिया, संतोष चांपिया, नारा एवं सास सोसाईटी के प्रतिनिधि मौजूद थे।

.jpeg)

.jpeg)