असम के मुख्यमंत्री द्वारा भाजपा की केन्द्र एवं असम सरकार की प्रशासनिक विफलताओं एवं भ्रष्टाचार को छुपाने के लिए भारत जोड़ो न्याय यात्रा को रोका जा रहा है : कांग्रेस


चाईबासा : झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष राजेश ठाकुर के निर्देशानुसार सोमवार को प०सिंहभूम जिला मुख्यालय चाईबासा कांग्रेस भवन में जिला कांग्रेस कमिटी , प०सिंहभूम के तत्वाधान में कांग्रेसियों ने काला पट्टी लगाकर शांति पूर्वक विरोध प्रदर्शन किया । कांग्रेस जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर दास ने कहा कि कांग्रेस के सर्वमान्य नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो न्याय यात्रा विगत 14 जनवरी 2024 को मणिपुर से शुरू होकर नागालैण्ड, अरुणांचल प्रदेश होते हुए असम में प्रवेश कर चुकी है। भारत जोड़ो न्याय यात्रा लोगों के दिलों को छूते हुए देश के नौजवानों, महिलाओं, किसानों, मजदूरों, दबे-कुचले लोगों के लिए न्याय की मांग के साथ सफलतापूर्वक आगे बढ़ रही है।


परन्तु यह दुखद है असम में भाजपा सरकार के मुख्यमंत्री हेमंता विश्वाशरमा शांतिपूर्वक चल रहे भारत जोड़ो न्याय यात्रा को जबरन रोकने का प्रयास कर रहे है। पिछले दो दिनों से न्याय यात्रा के यौद्धा पर सुनियोजित हमले किये गये हैं तथा भारत जोड़ो न्याय यात्रा के पोस्टरों को फाडा गया है। कल भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्त्ताओं द्वारा जबरन भारत जोडो न्याय यात्रा के काफिले पर हमला किया गया, जिसे असम कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष समेत कई नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को गंभीर चोट आयी है। आज सुबह राहुल गांधी जी को शंकरदेव के जन्म स्थान स्थित मंदिर जाने से रोका गया। असम के मुख्यमंत्री द्वारा भाजपा की केन्द्र एवं असम सरकार की प्रशासनिक विफलताओं एवं भ्रष्टाचार को छुपाने के लिए भारत जोड़ो न्याय यात्रा को रोका जा रहा है।


उन्होंने आगे कहा कि भाजपा सरकार द्वारा भारत जोड़ो न्याय यात्रा को रोकने के लिए किये जा रहे इस कुत्सित प्रयास के खिलाफ यह जरूरी है कि कांग्रेसजन एकजुटकर इसका मुकाबला करें। वर्तमान में हमारा यह सामूहिक प्रतिरोध न्याय की मांग को लेकर हमारी प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करेगा। 

साथ ही इस विश्वसनीयता को भी प्रदर्शित करेगा कि हम न्याय की मांग को लेकर संघर्ष के लिए दृढ़संकल्प शक्ति के साथ हम आगे बढ़ते रहेंगे।

विरोध प्रदर्शन करने वालों में महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष नितिमा बारी, कांग्रेस जिला महासचिव त्रिशानु राय, लियोनार्ड बोदरा, अल्पसंख्यक विभाग जिला उपाध्यक्ष जहाँगीर आलम, प्रोफेशनल कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप विश्वकर्मा, नगर अध्यक्ष अजय कुमार, जिला सचिव जानबी कुदादा, वरीय कांग्रेसी राम सिंह सावैयां,  महिला नेत्री सत्याशीला हेम्ब्रम, गीता पुरती, प्रखंड महासचिव रवि कच्छप, गोल्डन खान, मंडल अध्यक्ष राजेश दास, मो. अरसलन, सिंघराय सुंडी, प्रेम सागर कुमार, संजय साव, बच्चन खान, बुल्लू दास, ब्रज मोहन देवगम, सुखन राम मुंडा, सुशील दास आदि शामिल थे।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post