चाईबासा : 1100 दिपों की रौशनी से जगमगाया सदर बाजार काली मंदिर

राममय हुआ सदर बाजार, चाईबासा


चाईबासा : 22 जनवरी 2024 , सोमवार को अयोध्या में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा के पावन उपलक्ष में सदर बाजार, चाईबासा स्थिति सुप्रसिद्ध काली मंदिर में श्री श्री काली मंदिर ट्रस्ट समिति के तत्वाधान में हर्षोल्लास के साथ भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। सोमवार सुबह से ही सदर बाजार काली मंदिर चौक तथा मंदिर प्रांगण राममय रहा।


सदर बाजार, चाईबासा स्थित काली मंदिर में दीपोत्सव के रुप में मनाया गया। 1100 दिपों से मंदिर प्रांगण को सजाया गया था। मंदिर प्रांगण में राम दरबार सजाया गया था, विशेष रुप से पूजा-अर्चना की गई  पुष्प सज्जा की गई, संध्या आरती के  बाद प्रसाद वितरण किया जाएगा। काली मंदिर चौक, चाईबासा में आतिशबाजी की गई। 


मौके पर समिति के सव्यसाची राय, सुशांत राय, त्रिशानु राय, अशोक कुमार राय, देवदास राय, विद्युत राय, भवतोष राय, प्रदीप राय, अभिषेक राय,  आलोक नाथ राय, अनुप राय, दिव्येन्दु राय, सोमनाथ राय, जयंत राय, अनिंध्या राय, सौरभ राय, सष्टिचरण राय, अनिर्वान राय, कल्याण राय, प्रवीण राय, प्रशांत राय, रजत राय, पार्थो सार्थी राय, पुजारी अनुप मल्लिक, परिमल गांगुली, रवि मल्लिक आदि समिति के सदस्यगण उपस्थित थे।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post