पश्चिमी सिंहभूम : डीसी व एसपी नें किया समस्त जिला में सुरक्षा व्यवस्था का निरिक्षण

उपायुक्त ने कहा श्री राम प्रभु के विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष पर जिला में आयोजित होने वाले शोभायात्रा, धार्मिक अनुष्ठानों के दौरान विधि-व्यवस्था भंग करने वाले अथवा अशांति फैलाने में सलंग्न कतिपय व्यक्तियों पर विधि सम्मत कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी


चाईबासा : अयोध्या में प्रभु श्री रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा समारोह को दृष्टिगत रखते हुए पश्चिमी सिंहभूम जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त अनन्य मित्तल एवं पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर अनुमंडल पदाधिकारी चक्रधरपुर सुश्री रीना हांसदा, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दिलीप खलखो सहित अन्य के द्वारा शहर चक्रधरपुर का भ्रमण कर विधि-व्यवस्था संधारण की स्थिति का निरीक्षण किया गया। 


निरीक्षण के दौरान शहर के पवन चौक, रेलवे स्टेशन, इतवारी बाज़ार सहित विभिन्न चौक-चौराहों, आदि स्थानों का दौरा कर उपस्थित दण्डाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों को सतर्कता के साथ कर्तव्य पर क्रियाशील रहने हेतु निर्देशित किया। 


इस दौरान उपायुक्त के द्वारा बताया गया कि श्री राम प्रभु के विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष पर जिला में आयोजित होने वाले शोभायात्रा, धार्मिक अनुष्ठानों के दौरान विधि-व्यवस्था भंग करने वाले अथवा अशांति फैलाने में सलंग्न कतिपय व्यक्तियों पर विधि सम्मत कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। 


उन्होंने आम जनों से अपील किया कि सोशल मीडिया यथा फेसबुक/ट्विटर(X)/व्हाट्सएप/इंस्टाग्राम/यूट्यूब आदि पर भ्रामक एवं गलत पोस्ट को शेयर ना करें। किसी भी प्रकार के अफवाहों पर ध्यान ना दें तथा अपवाह फैलाने वाले लोगों की सूचना डायल 100 या जिला स्तरीय कंट्रोल रूम नंबर- 9508243546 पर अविलंब साझा करें। पश्चिमी सिंहभूम जिला प्रशासन जिला अंतर्गत शांति व्यवस्था बहाल रखने के लिए लगातार कृतसंकल्पित है।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post