चाईबासा : 24 दिसंबर को पोड़ाहाट स्टेडियम चक्रधरपुर में युवा कांग्रेस के लोकसभा स्तरीय मिलन समारोह को लेकर युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रीतम बांकिरा लगातार बैठक कर रहे हैं। आज चाईबासा में युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रीतम बांकिरा ने युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर कार्यक्रम की रणनीति बनाई।
युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रीतम ने कहा कि कार्यक्रम को लेकर तैयारी जोरों पर है और मिलन समारोह कार्यक्रम सफल बनाने को लेकर सभी पदाधिकारी को अहम जिम्मेदारियां दी जा रही है और सभी पार्टी पदाधिकारीगण काफी गंभीरता के साथ कार्यक्रम की तैयारी में जुट गए हैं।
प्रदेश महासचिव सह कार्यक्रम संयोजक सौरभ अग्रवाल ने कहा कि युवा कांग्रेस का मिलन समारोह के लिए सभी प्रखंडों में प्रतिदिन सभी युवा कांग्रेस के विधानसभा और प्रखंड कमेटी के पदाधिकारी जनसंपर्क अभियान भी चला रहे हैं और इस कार्यक्रम के पूरा सिंहभूम युवा कांग्रेस काफी उत्साहित है।
इस दौरान युवा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष राजू कायम, जिला सचिव प्रतीक कुमार, चाईबासा विधानसभा उपाध्यक्ष जीतेंद्र गोप, सन्नी राॅबर्ट अंथोनी, सहित अन्य मौजूद रहे।
