एक बार फिर नक्सलियों के मनसूबों पर चाईबासा पुलिस नें फेरा पानी, पुलिस उड़ाने की सजी थी नक्सलियों नें साजिश

सोनुआ के पहाड़ी रास्ते से सर्च अभियान के दौरान पुलिस नें किया तीन आईईडी बरामद, आईईडी को सुरक्षाबलों ने किया निष्क्रिय


चाईबासा : एक बार फिर नक्सलियों द्वारा चाईबासा पुलिस को उड़ाने के लिए रची थी साजिश जिसे आज नक्सलियों की खोज में निकली पुलिस नेंनक्सलियों के मंसुबो पर फेर दी पानी। आज पश्चिमी सिंहभूम जिले में नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षा बलों ने सोनुआ थाना क्षेत्र में 3 आइईडी बम बरामद किया. 


जिसे बम निरोधक दस्ते के सहयोग से मौके पर ही निष्क्रिय कर दिया गया.मिली जानकारी के अनुसार पश्चिमी सिंहभूम जिले के नक्सल प्रभावित सोनुआ थाना कुदाबुरु जंगली और पहाड़ी रास्ते में सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचाने के लिए पूर्व में नक्सलियों ने 5 किलोग्राम के 2 और 4 किलो 1 आइईडी को बरामद किया और बाद में उसी जगह विस्फोट कर निष्क्रिय कर दिया गया. 


बता दें कि बीते 10 अक्तूबर से भाकपा माओवादी नक्सली संगठन भाकपा माओवादी नक्सली नेता मिसिर बेसरा, अनमोल, मोछु, चमन, कांड़े, अजय महतो, सागेन अंगरिया, अश्वनी, अपने रास्ते के सदस्यों के कोल्हान के जंगलों में भ्रमणशील होने पर पुलिस और सीआरपीएफ जवान गोइलकेरा थाना क्षेत्र के कुईड़ा, छोटा कुईड़ा, मारादिरी, मेरालगड़ा, हाथीबुरु, तिलायबेड़ा, बोयपाईससाग, कटम्बा, बायहातु, बोरोय, लेमसाडीह के सीमावर्ती क्षेत्रों तथा टोटों थाना क्षेत्र के हुसिपी, राजाबासा, तुम्बाहाका, रेंगडा, पाठतोरब, गोबुरु, लुईया एवं अंजदबेड़ा के सीमावर्ती क्षेत्र में माओवादियों की धरपकड़ के लिए सर्च ऑपरेशन चला रही. 

इस अभियान में चाईबासा पुलिस के अलावा कोबरा बटालियन 209, 203, 205 बटालियन के अलावा, झारखंड जगुआर सीआरपीएफ 60 बटालियन, 197, 157, 174, 193, 134, 26 बटालियन का टीम संयुक्त अभियान में शामिल है.

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post