चाईबासा : मारवाड़ी महिला समिति द्वारा निशुल्क मोतियाबिंद शिविर का आयोजन किया गया स्थानीय संजीव नेत्रालय में 40 लोगों की आंखों की जांच कराई गई।
17 दिसंबर को 32 लोगों का सफलतापूर्वक मोतियाबिंद का ऑपरेशन करवाया गया समिति के द्वारा। साथ में सभी को दवाइयां आदि मुफ्त दी गई।
आसपास के गांव के जरूरतमंद लोग इस शिविर से लाभ उठा सके यही हमारी संस्था का उद्देश्य रहता है प्रतिवर्ष मारवाड़ी महिला समिति के द्वारा निशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर समय-समय पर लगाया जाता है जिसे जरूरतमंद इस शिविर से लाभ उठा सके।सोमबार को भी तीन मरीजों का निशुल्क मोतियाबिंद का ऑपरेशन करवाया गया इस प्रकार इस कैंप के माध्यम से 35 लोगों का ऑपरेशन करवाया गया जिसमें से कोई भी मरीज आयुष्मान भारत का नहीं था कैंप के द्वारा ही करवाया गया।
मारवाड़ी महिला समिति द्वारा विगत 22- 23 वर्षों से मोतियाबिंद शिविर का आयोजन कराया जाता है.
इस शिविर में अध्यक्ष कविता शर्मा सचिव सोनी, ममता सिंघानिया ममता खिरवाल हेमलता, किरण, चंचल, कांता, शकुंतला, संतोष और, मंजू टीबड़े वाल आदि उपस्थित थीं ।
25 मरीज के ऑपरेशन के प्रायोजक श्री बनवारी लाल नेवटिया एवं 10 मरीज के प्रायोजक श्री दिनेश पिरोजी वाला द्वारा किया गया

