जादूगोड़ा : परमाणु ऊर्जा केंद्रीय विद्यालय ( जादूगोड़ा) के हिंदी शिक्षक दीपक कुमार चौधरी द्वारा विभागीय बात-चीत की वाइस रिकॉर्डिंग की घटना की घटना से मामला बिगड़ गया। जिसके बाद प्राचार्य नीरज ब्लाहटया के आदेश पर मोबाइल जब्त कर ली गई व पूरी मोबाइल की बारीकी से जांच के बाद किसी तरह की आपत्ति जनक तस्वीर नही पाए की पुष्टि के बाद मोबाइल आरोपी शिक्षक दीपक चौधरी को वापस कर दी गई। इधर घटना के बाद अपने को फसता देख आरोपी शिक्षक नीरज चौधरी ने अपनी गलती स्वीकारी व सुलहनामा पत्र लिखकर जादूगोड़ा पुलिस प्रशासन को सौप दिया।
घटना के बाबत बताया जाता है कि प्राचार्य श्री नीरज ब्लाहटया 11-14 दिसंबर तक छुट्टी पर थे। इसी बीच हिंदी शिक्षक दीपक कुमार चौधरी बीते 15-16 दिसंबर को निजी काम से छूटी पर चले गए व उन्होंने स्कूली बच्चों का एडमिट कार्ड जमा नही किया जिसकी वजह से विद्यालय उप प्राचार्य ने उनका आवेदन स्वीकृत नहीं किया वापस लौटने पर विद्यालय में पदस्थापित लिपिक मुमताज अहमद ने उन्हें जॉइनिंग रिपोर्ट भरने को कहा। इसी बात को लेकर लिपिक मुमताज अहमद व हिंदी शिक्षक दीपक चौधरी की बीच हुई बातचीत का आरोपी शिक्षक श्री दीपक चौधरी ने वॉइस रिकॉर्डिंग कर ली।
मामला जब प्राचार्य नीरज ब्लाहटया के पास पहुंचा तो आरोपी शिक्षक दीपक चौधरी ने प्राचार्य श्री ब्लाहटया के समक्ष वॉइस रिकॉर्डिंग की बात का खुलासा कर दिया। जिससे मामला बिगड़ गया व प्राचार्य ने श्री ब्लाहटया पर आशका जाहिर करते हुए उसकी मोबाइल को जब्त कर जॉच कराई ताकि विद्यालय परिसर को कोई आपत्ति जनक तस्वीर तो जुड़ी रिकॉर्डिंग नहीं की गई है। बाद में ऐसा कुछ नही पाए जाने पर में उनकी मोबाइल वापस की।इस बाबत आरोपी शिक्षक ने जादूगोड़ा प्रशासन के समक्ष सुलहनामा पत्र जमा कर मामले को आगे बढ़ने पर विराम लगा दिया।
बहर हाल प्रशासन के समक्ष सुलहनामा के बाद विवाद दोनों के बीच भले ही सुलझ गया हो लेकिन आने वाले दिनों में विभागीय कारवाई किस करवट बैठेगी यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा।जिस ओर विद्यालय की सभी शिक्षक-शिक्षाकाओं की निगाहे टिकी हुई हैं।

