सरायकेला ( दीपक कुमार दारोघा ) : जिला मुख्यालय सरायकेला, पुराना बस स्टैंड के निकट स्थित मंदिर सहित विभिन्न स्थानों में माता अन्नपूर्णा की पूजा उत्सव आयोजित हुआ।
अनुमंडल पदाधिकारी पारुल सिंह भी पहुंचे एवं माता अन्नपूर्णा की पूजा अर्चना की। सरकारी प्रयास से यहां माता अन्नपूर्णा की पूजा उत्सव का आयोजन किया गया।
स्थानीय पब्लिक दुर्गा पूजा मंदिर में भी माता अन्नपूर्णा की भक्त श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना की।
सरायकेला टाउन हॉल के निकट भी भक्त श्रद्धालुओं ने मूर्ति स्थापित कर माता अन्नपूर्णा की पूजा अर्चना की।
मान्यता है कि एक बार पृथ्वी में अन्न की कमी हो गई। आखिर में भक्तों ने योगानिद्रा में लीन शिव से गुहार की। शिव ने खुद पृथ्वी की हालत देखी। माता पार्वती खुद अन्नपूर्णा की रूप लिये और पृथ्वी में प्रकट हुए।
भगवान शिव भिक्षु रूप लेकर माता अन्नपूर्णा से चावल भिक्षा में मांगे। और भूखे लोगों के बीच बांटा। इसके बाद पृथ्वी में अन्न, जल संकट में अंकुश लगा। तब से लोग अन्नपूर्णा की व्रत करने लगे। मार्ग शीर्ष शुक्ल पक्ष सप्तमी को लोगों ने माता अन्नपूर्णा की पूजा अर्चना की एवं उनके प्रति आस्था जताया। चारों ओर भक्ति उल्लास का माहौल रहा।




.jpeg)