झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति की कोवाली पंचायत पंचायत कमिटी का हुआ गठन, अध्यक्ष बने कृष्णा भोल


जादूगोड़ा : पोटका प्रखंड  झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति की कोवाली पंचायत में  बैठक हुई।इधर इस बैठक में आगामी लोकसभा चुनाव पर चर्चा  की गई व वर्तमान हेमंत सरकार की नियोजन नीति, स्थानीय नीति, शिक्षा नीति, स्वास्थय किसान, मजदूरों को बदहाली पर नाराजगी जाहिर की गई  व जयराम महतो के विचारो से  लोगो कोअवगत कराया ।कार्यक्रम के अंत में झारखंडी भाषा खातियान संघर्ष समिति के  जिला संयोजक मंडली  व प्रखंड संयोजक मंडली के मौजूदगी में सर्व सम्मति से पंचायत कमिटी  गठन किया गया।  

इस नई कमिटी में कृष्णा भोल को कोवाली पंचायत अध्यक्ष चुना गया जबकि उपाध्यक्ष के रूप में विमल महतो, रामू महतो सचिव बादल महतो, सहसचिव के रूप में शंकर चंद्र महतो गंगाधर ज्योतिषी, कोषाध्यक्ष अभिषेक भक्त मीडिया प्रभारी के रूप में अंजन मंडल, हितेश साहू एवं कार्यकारी सदस्य के रूप में राजेश मंडल अरुण राणा संदीप महतो अजय महतो भागीरथ भक्त का चयन किया गया।

इस मौके पर जिला संयोजक मंडली के पिंकी महतो, शंकर भक्त उज्जवल महतो, विमल महतो, राजेश, पिंटू सिंह सरदार, राजीव कव्वाली पंचायत के ग्रामीण उपस्थित थे।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post