पान ताँती स्वांसी कल्याण समिति ने किया चाईबासा गौशाला में पत्राचार आन्दोलन एवं शिक्षा जागरुक अभियान

हम अपने समाज को तभी आगे ले जा सकते हैं जब हम सब शिक्षित बनेंगे: विजय कुमार दास, महासचिव 


चाईबासा। झारखंड प्रदेश पान ताँती स्वांसी कल्याण समिति की ओर से पत्राचार आन्दोलन एवं शिक्षा जागरुक अभियान की तहत चाईबासा गौशाला में निवास करने वाले पान ताँती समाज  के छोटे छोटे छात्र छात्राओं को काँपी, पेन, पेनसिल तथा रबर बितरण किया गया ।इस अवसर  पर  झारखंड प्रदेश पान ताँती स्वांसी कल्याण समिति के महासचिव विजय कुमार दास ने अभिभावकों को अपने बच्चों को भेजने हेतु कहा । उन्होंने कहा कि शिक्षा के बिना हम अधूरे हैं हम अपने समाज को तभी आगे ले जा सकते हैं जब हम सब शिक्षित बनेंगे। इसके लिए हमारे समाज के तमाम लोग आपके साथ हैं। 

समिति के महासचिव विजय कुमार दास ने समाज के लोगों को समाज के द्वारा किए गए अब तक की जानकारियां भी दी। 

उन्होंने कहा कि झारखंड प्रदेश पान ताँती स्वांसी कल्याण समिति के द्वारा अब तक किये गये प्रयास में पान गुरू स्व मुकुंद राम ताँती  की प्रतिमा स्थापना में समिति का विशेष प्रयास रहा।पान ताँती समस्या पर जगह जगह पर बैठक कर लोगों को जागरूक किया गया। कोरोना काल में समाज के लोगों को यथासंभव खाद्य सामग्री वितरण कर सहयोग करने की कोशिश की गई । 
 

प्रत्येक वर्ष मेघावी छात्र छात्राओं को प्रोत्साहन हेतु प्रोत्साहित करना तथा झारखंड मंत्रीमंडल में पान और ताँती दोनों एक ही है पारित कर केन्द्र सरकार को भेजवाया गया। 
अनुसूचित जनजाति /अनुसूचित जाति शौध संस्थान झारखंड के द्वारा दो बार सर्वे कर पान ताँती दोनों एक ही है पक्ष मे सरकार के पास  भेजवाने मे सहयोग किया गया।

पिछडी जाति आयोग के द्वारा भो पान ताँती दोनों एक ही है मान कर सरकार को तांती कहे जाने वाले पान जाति को अनुसूचित जाति का दर्जा देने हेतु निवेदन किया। वार्षिक मिलन समारोह सह सम्मेलन कर एकजुटता करने का प्रयास तथा समाज के वापसी विवाद को आपस मे मिटाने का प्रयास किया जा रहा है।


इसके साथ ही समाज के असहाय लोगों को मदद करने का प्रयास करने की कोशिश की जा रही है। साथ ही जागरूकता अभियान के तहत गाँव गाँव जाकर छोटे छात्र छात्राओं को प्रोत्साहन हेतु पेन पेनसिल काँपी बितरण कर अभिवाहको को स्कूल भेजने हेतु प्रेरित भी किया जा रहा है।  पत्राचार अभियान के द्वारा अपने मांग को पत्र के द्वारा मुख्यमंत्री को  समाज के लोगों के द्वारा पत्र भेजा कर इसके निराकरण जल्द करने के लिए निवेदन किया जा रहा है।

इस अवसर पर समिति के जिलाध्यक्ष राहुल दास, नगर अध्यक्ष  विकाश कुमार केशरी, समाज सेवक शंकर पान, कृप्पा शिन्दु पान, किशोर कुमार भंज के साथ समाज के कई लोग उपस्थित थे।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post