तांतनगर प्रखंड के कोकचो गांव के टोला रुलीसाई में में विगत डेढ़ साल से डीएमएफटी मद से बने जल्मीनार के खराब, ग्रामीणों नें काटा बवाल


चाईबासा। तांतनगर प्रखंड के कोकचो गांव के टोला रुलीसाई में में विगत डेढ़ साल से डीएमएफटी मद से बने जल्मीनार के खराब रहने के मामले को लेकर ग्रामीणों ने जिला परिषद सदस्य माधव चंद्र कुंकल की अध्यक्षता में बैठक की। ग्रामीण महेश कुलुंडीया ने बताया की गांव में दो जलमिनार बने है जिसमे डीएमएफटी मद से बना जलमिनार डेढ़ से खराब पड़ा हुआ है और दूसरा जलमिनार 15वा वित मद से बना है जो धूप के नही रहने से संचालित नही होता है और पुराने चपाकल में हैंडल भी नही होने के कारण ग्रामीणों को पानी के लिए काफी दिक्कत होता है।

माधव चंद्र कुंकल ने ग्रामीणों को बताया की डीएमएफटी मद से बने योजनाओं में समानों के रख रखाव की जिम्मेदारी 5 साल तक संवेदक को देखना है और कुछ दिक्कत होने पर मरम्मत भी करनी है। संबंधित मामले को लेकर जिला के उपायुक्त महोदय को अवगत कराया जाएगा और विभाग इस पर ध्यान नहीं देगी तो 10 दिनों के बाद पेयजल विभाग का घेराव किया जाएगा। 

मौके पर गुमदी कालुंडिया, मनोज कालुंडीय, दुसरु जोको, महेश्वर कालुंडिया, गुमदी कालुंडिया, बाबलू जोनको, कैरा जॉनको, दामू पूर्ति, रौतू जोनको, डोली कालुंडिया, चामी जोको, शत्रुघन कुंकल आदि उपस्थित थे।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post