चाईबासा। श्री राणी सती जी मन्दिर आमला टोला चाईबासा में नौ दिवसीय मंगसीर नवमी महोत्सव के नवें दिवस नवमी पर आज प्रातः मंगला आरती के पश्चात पूजन ज्योत आरती के पश्चात अपराह्न कोलकाता से आये प्रसिद्ध गायक द्वय सोनू मोनू पोद्दार ने दादी का मंगल पाठ किया एवं मधुर भजन हाँ कर भक्तों को झूमाया।
ट्रस्ट सचिव प्रदीप पसारी ने बताया कि आज का मंगल पाठ सेवा श्री बनवारी लाल जी नेवटिया द्वारा की गयी। इस अवसर पर स्पत्नीक उन्होंने ज्योत जला कर मंगल पाठ का शुभारंभ कराया।दोपहर में महाप्रसाद उद्योगपति एवं समाजसेवी श्री मुकुँद रूँगटा, श्री श्याम सुंदर शाह , श्री राजकुमार शाह सहित शहर के लोगों ने ग्रहण किया।
आज के मंगल पाठ में माँ के नारायणी स्वरूप के विवाह का वर्णन हुआ जिसमें त्रेता युग में महाभारत काल में अभिमन्यु की पत्नी उत्तरा का अवतरण कलियुग में नारायणी स्वरूप में हुआ और तनधन स्वरूप में अभिमन्यु का अवतरण हुआ और नारायणी का विवाह तनधन जी के साथ हुआ । युद्ध में महाभारत के तर्ज़ पर चक्रव्यूह में तनधन जी का निर्वाण होने पर नारायणी जी को भगवान कृष्ण जी ने आशीर्वाद दिया और नारायणी देवी ने सतीत्व को प्राप्त किया और श्री राणी सती जी के नाम से जगत में उनकी पूजा हुई।
प्रत्यक्ष प्रमाण है कि मंगल पाठ करने से माँ सदैव रक्षा करती हैं ।लगभग ४०० महिलाओं एवं बालिकाओं के द्वारा मंगल पाठ किया गया । मंगल पाठ का श्रवण पाठ करने से माँ जगदंबा सुख शांति प्रदान करती हैं।
संध्या में छप्पन भोग लगा कर महा आरती के पश्चात प्रसाद वितरण किया गया, और शयन आरती के पश्चात नौ दिवसीय मंगसीर नवमी महोत्सव का समापन हुआ।
कार्यक्रम संयोजक मंडली में सुशील पसारी, राकेश बुधिया, तन्मय पसारी, अभिषेक पसारी, नरेश अग्रवाल, अनूप जोशी, कपिल गोयल, अजय मोहता, नारायण पाड़िया, अंचल पसारी, चितवन पसारी, केशव पिरोजीवाला, राजित अग्रवाल, शशांक अग्रवाल, जॉनी सराफ, नेहा अग्रवाल, आशा खिरवाल, मधु बुधिया, कृतिका पसारी, स्वेता जालान, मधु बुधिया, डिंपल अग्रवाल सहित सहित मन्दिर से जुड़े सदस्य उपस्थित हुए।
ट्रस्टी श्री प्रभात पसारी ने सभी सुधी भक्तों को कार्यक्रम की सफलता में सहयोग हेतु धन्यवाद दिया।



.jpeg)