इंडियन रेयर अर्थ लिमिटेड मुंबई के वित्त निर्देशक शारदा भूषण मोहंती को मिला यूसील में वित्त निर्देशक का अतिरिक्त प्रभार, यूसील में खाली पड़े वित निर्देशक के पद पर अगले साक्षात्कार होने तक श्री मोहंती संभालेंगे जिम्मेदारी


जादूगोड़ा : परमाणु ऊर्जा विभाग  की मुंबई में पदस्थापित इंडियन रेयर अर्थ  लिमिटेड  वित्त निर्देशक शारदा भूषण मोहंती को पहली दिसंबर से अगले छह महीने  तक यूसील में वित्त निर्देशक का  अतिरिक्त प्रभार को जिम्मेदारी सौपी गई है। यह पद बीते एक साल से खाली पड़ी हुई थी जिसे  यूसील के तकनीकी निर्देशक राजेश कुमार  देख रहे थे।ऐसे में फिलहाल इस खाली पड़े पद पर इंडियन रेयर अर्थ लिमिटेड मुंबई के वित निर्देशक को  यूसील की भी वित निर्देशक की अतिरिक्त प्रभार सौपी  गई है।

यह आदेश यूसील में नई वित निर्देशक के साक्षात्कार के बाद नियमित पदाधिकारी के पद पर नियुक्ति होने तक इस पद पर रहेंगे। यह जानकारी यूसील के उप महा प्रबंधक कार्मिक राकेश कुमार ने दी इस संवाददाता को दी। उन्होंने जानकारी दी की इंडियन रेयर अर्थ लिमिटेड परमाणु ऊर्जा विभाग की ही एक इकाई है व समुद्र में दुर्लभ प्रदार्थ  मसलन टाइटेनियम व थोरियम की खोज करती है।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post