"आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार" कार्यक्रम में खरसावां पहुंचे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने लाभुकों के बीच किया परिसंपत्ति का वितरण और कहा रोटी, कपड़ा और मकान हर व्यक्ति की जरूरत


सरायकेला ( दीपक कुमार दारोघा ) : गोण्डपुर मैदान खरसांवा, जिला सरायकेला खरसावां में आयोजित "आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार" कार्यक्रम में पहुंचे राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने लाभुकों के बीच परिसंपत्ति का वितरण किया और कहा कि रोटी, कपड़ा और मकान हर व्यक्ति की जरूरत है।


उन्होंने कहा राज्य में गरीबी की हालत यह है किमिट्टी की मकान टूटने पर नहीं बना पाते। 
जब  आंकड़ा गया केंद्र मांग पुरी नहीं किया। पीएम आवास बंद हो गया। 8 लाख चिन्हित है। जिस तरह से आवेदन आया है। जितना लाईक होंगे सबको अवुआ आवास देने का काम करेंगे। 


राशन, धोती, साड़ी सहित विभिन्न योजना का जिक्र करते हुए उन्होंने सरकार की उपलब्धियां बयां की। और कहा की आज हमें गांव मजबूत करना होगा। उन्होंने जिले के ईचागढ़, नीमड़ीह प्रखंड क्षेत्र के पंचायत में चल रही आपके द्वार कार्यक्रम का ऑनलाइन विजिट किया एवं संबंधित मुखिया एवं लाभुकों से संवाद भी किया।


उन्होंने योजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन भी किया। 
कार्यक्रम में आदिवासी कल्याण व परिवहन मंत्री चंपाई सोरेन, श्रम नियोजन प्रशिक्षण एवं कौशल विकास मंत्री सत्यानंद भोक्ता, विधायक दशरथ गागराई, विधायक सविता महतो भी थे।


जिला के उपायुक्त रविशंकर शुक्ला के नेतृत्व में पुलिस व प्रशासन कार्यक्रम में सक्रिय दिखे। कार्यक्रम में विभागीय स्टॉल भी लगे थे। 


लोग विभिन्न स्लॉट में पहुंचे एवं योजना की जानकारी लेने में सक्रिय  दिखे। बदमिजाज मौसम के कारण छिटपुट बारिश के बावजूद कार्यक्रम में काफी भीड़ रही।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post