जादूगोड़ा : आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर मुसावनी बी डी ओ विजय कुमार महतो नए मतदाताओं व स्कूली बच्चों को जागरूक करने में जुटे है। इसी क्रम में आज मंगलवार को परमाणु ऊर्जा केंद्रीय विद्यालय जादूगोड़ा पहुंचे व 12वीं कक्षा के छात्र छात्रों के बीच मतदान के प्रति उन्हे जागरूक। इस दौरान उनके मताधिकार की ताकत से भी अवगत कराया। उन्होंने मतदान के योग्य स्कूली बच्चो को मतदाता सूची में नाम जोड़वाने का भी आग्रह किया।
इसके पूर्व स्कूली बच्चों ने मानव श्रृंखला बनाकर देश की एकता व अखंडता को प्रदर्शित किया।
इस मौके बी डी ओ विजय कुमार महतो प्राचार्य नीरज कुमार बलहटिया, मुखिया मंजरी बांद्रा, पंचायत समिति सदस्य चंदा मुखी मुख्य रूप से उपस्थित थी।
