युवा कांग्रेस मिलन समारोह को लेकर तैयारी जोरों शोरों से


Chaibasa : आगामी 24 दिसंबर को चक्रधरपुर में होने वाले युवा कांग्रेस के लोकसभा स्तरीय मिलन समारोह को लेकर तैयारी जोर-शोर से चल रही है। 

इसी क्रम में आज राज्य की राजधानी रांची में युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रीतम बांकिरा, युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव सह कार्यक्रम के संयोजक सौरभ अग्रवाल के नेतृत्व में  झारखंड प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश ठाकुर , माननीय स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता, सिमडेगा विधायक भूषण बाड़ा,कोलबीरा विधायक नमन विक्सल कोंगड़ी , पोड़ैयाहाट विधायक प्रदीप यादव,

बेरमो विधायक अनुप सिंह, जामताड़ा विधायक इरफान अंसारी,खूंटी लोकसभा के पूर्व प्रत्याशी कालीचरण मुंडा सहित कांग्रेस के तमाम प्रदेश के नेताओं को कार्यक्रम में आने हेतु आमंत्रित किया।

इस दौरान युवा कांग्रेस नेता सन्नी राॅबर्ट अंथोनी,सागर बोस मौजूद रहे। 

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post