अर्पण ट्रस्ट द्वारा सुंदरनगर में कोल्हान प्रमंडलीय वार्षिक सम्मेलन आयोजित, कृषि कार्य में बेहतर कार्यों के लिए कई सदस्य हुए सम्मानित


जादूगोड़ा : अर्पण भारती (ट्रस्ट) द्वारा  विकास भारती भवन (सून्दरनगर) में आज कोल्हान स्तरीय वार्षिक सम्मेलन का आयोजन किया गया।  कार्यक्रम की शुरूआत राष्ट्रगान से आरंभ हुआ। इस वार्षिक सम्मेलन मे कोल्हान प्रमंडल के अन्तर्गत पूर्वी सिंहभूम सरायकेला-खरसांवा एंव पश्चिमी सिंहभूम आदि जिलो से भारी संख्या में  कार्यकर्त्ताओ ने हिस्सा लिया।

इधर इस मौके पर आयोजित समारोह  में  कार्यक्रम के आयोजक विक्रम मुर्मू ने सदस्यों के बीच भारती (ट्रस्ट) साझेदारी कृषि योजना के अंतर्गत किसानो को धान, आलू, गेहूं, सरसों , चना, मिर्चा आदि रबी व खरीफ फसलों की बीज अनुदान में दिए जाने   संबधित जानकारी दी व कृषि कार्य को बढ़ावा देने को लेकर  लोगो को जागरूक किया।


इस दौरान बेहतर कार्य करने वाले अपर्णा ट्रस्ट के सदस्यों के बीच 23 कंबल, 8 मोबाईल फोन वितरण किया गया व वही अर्पण भारती (ट्रस्ट) के सक्रिय सदस्यों को उनके बेहतर कार्य प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया।  कार्यक्रम का संचालन सुबोध कुमार मुंडा ने की।
 
कार्यक्रम में उपस्थित लोग

इस मौके पर अर्पण भारती (ट्रस्ट) के वरिष्ठ सदस्य पृथ्वी टुडू, डोमन टुडू, चन्द्र टुडू, पानसारी टुडू, लखन मुर्मू, संग्राम टुडू, मनु हेम्ब्रम, लालु कर्मकार, अजित कुमार पन्ना, सर्वेश्वर मुर्मू, शिव चरण टुडू, शिव मुर्मू,सोमाय सिद्धू ने हिस्सा किया।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post