लारसन क्लब ने टॉउन क्लब को हराया


पश्चिमी सिंहभूम जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में चल रहे एस आर रूंगटा ए-डिवीजन लीग के अंतर्गत आज खेले गए मैच में लारसन क्लब चाईबासा ने टॉउन क्लब चाईबासा को 88 रनों से पराजित कर अपना जीत का खाता खोला। इससे पहले खेले गए अपने दोनों मैच लारसन क्लब हार चुकी है।

बिरसा मुंडा क्रिकेट स्टेडियम मैदान पर खेले गए आज के मैच में टॉस टास टॉउन क्लब चाईबासा के कप्तान ने जीता तथा पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी लारसन क्लब की टीम ने अच्छी बल्लेबाजी का परिचय देते हुए निर्धारित 35 ओवर में 7 विकेट खोकर 271 रनों का स्कोर खड़ा किया। जयप्रकाश गुप्ता ने छः चौकों एवं एक छक्का की मदद से सर्वाधिक 64 रन बनाए। अन्य बल्लेबाजों में आनंद श्रीवास्तव ने 40 रन, हिमांशु पांडेय ने 39 रन, जन्मजय सिंह यादव ने 36 रन, देवांश शुक्ला ने 23 रन तथा आकर्ष गुप्ता ने 22 रन बनाए। टॉउन क्लब चाईबासा की ओर से भारत भूषण ने 67 रन देकर तीन विकेट तथा सुमित शर्मा ने 60 रन देकर दो विकेट हासिल किए। अभिजित बर्मन एवं प्रणय कुमार को एक-एक विकेट मिला। 

जीत के लिए निर्धारित 35 ओवर में 272 रनों का पीछा करने उतरी टाउन क्लब चाईबासा की टीम 32 ओवर में 183 रन बनाकर आल आउट हो गई। इस टीम की ओर से महेश मोहन महंता ने तीन चौकों एवं तीन छक्कों की सहायता से 40 रन, चित्रा साहु ने तीन चौकों की मदद से 25 रन, सुमित शर्मा एवं प्रणय कुमार ने 21-21 रन, शुभम यादव एवं राहुल लकड़ा ने 18-18 रन तथा संजीत कुमार ने 16 रन बनाए। 
लारसन क्लब चाईबासा की ओर से शिवम यादव ने 32 रन देकर चार खिलाड़ियों को आउट किया। आनंद श्रीवास्तव ने 37 रन देकर तीन विकेट तथा फैजानुल रहमान ने 17 रन देकर दो विकेट अपने नाम किए।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post