,
कंपनी के आस _ पास क्षेत्र की आर्थिक तरक्की को आगे रख कर कंपनी करती है काम/ डॉक्टर नवीन रेड्डी
![]() |
| फोटो परिचय : यूसील की तुम्मलापल्ली यूरेनियम प्रोजेक्ट के उपमहाप्रबंधक सुमन सरकार व सी एस आर प्रभारी डॉक्टर नवीन रेड्डी द्वारा मावू चिंतलापल्ली ग्राम सचिवालय को सौपते कंप्यूटर समेत अन्य सामग्री |
जादूगोड़ा : यूसील की तुम्मलापल्ली यूरेनियम प्रोजेक्ट के डी जी एम सुमन सरकार व मुख्य प्रबंधक ( कार्मिक) की अगुवाई में कंपनी प्रबंधक ने आज मंगलवार को कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व के तहत कंपनी से सटे मावू चिंतलापल्ली ग्राम सचिवालय को 6 लाख 50 हजार की लागत से कंप्यूटर समेत अन्य सामग्री सौपी।जिसका उपयोग क्षेत्र के ग्रामीणों को सेवा में की जाएगी।इस बाबत सी एस आर प्रभारी डॉक्टर नवीन रेड्डी ने कहा की
तुम्मलापल्ली यूरेनियम प्रोजेक्ट प्रबंधक यूरेनियम उत्पादन के साथ _ साथ कंपनी के आस _ पास के गांव में आर्थिक तरक्की व समृद्धि आए इसी सोच के तहत मावू चिंतलापल्ली ग्राम सचिवालय को 6 लाख 50 हजार की लागत से कंप्यूटर 02, प्रिंटर 02, वाटर शुद्धिकरण मशीन , कंप्यूटर टेबल 02, फिंगरप्रिंट स्कैनर 08, गोदरेज अलमीरा 05, कार्यालय टेबल 05,कुर्सी 20 व कार्यालय के उपयोग हेतु स्टेशनरी सामान सौपी गई।
कार्यक्रम उपस्थित कंपनी अधिकारी
इस कार्यक्रम में यूसील कंपनी अधिकारी की ओर से यूसील के उपमहाप्रबंधक सुमन सरकार, माइंस एजेंट किशोर भक्त,मुख्य प्रबंधक संजय चटर्जी, कारपोरेट सामाजिक दायित्व प्रभारी डॉ नवीन कुमार रेड्डी, यूसील डॉक्टर आर के साहू,सहायक प्रबंधक तारकेश्वर राव, सी एस आर समन्वयक गंगी रेड्डी, पंचायत सचिव बोज्जा शिव शंकर रेड्डी, नारायण स्वामी नायक रमन जी ( डिजिटल सहायक )उपस्थित थे।
