सरायकेला ( दीपक कुमार दारोघा ) : झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव प्रेमेंद्र मिश्र जमशेदपुर लोकसभा का संयोजक बने।
इन्हें युवा कांग्रेस ने अविलंब नियुक्त किया है। इसके अलावे युवा कांग्रेस के प्रदेश पदाधिकारी में से कुलदीप कुमार रवि को खूंटी लोकसभा का संयोजक जबकि संदीप कुमार को लोहरदगा लोकसभा का संयोजक नियुक्त किया गया है। साथ ही विक्की कुमार को धनबाद लोकसभा, विलियम टुडू को गोड्डा लोकसभा, नसरुद्दीन अंसारी को हजारीबाग लोकसभा का संयोजक नियुक्त किया गया है।
झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष अभिजीत राज ने इस संबंध में 21 दिसंबर को संबंधित प्रदेश पदाधिकारियों को जानकारी दी है। झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रभारी सह राष्ट्रीय सचिव शेष नारायण ओझा के हस्ताक्षर से पत्र भी जारी हुआ है।
झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस द्वारा जारी पत्र के मुताबिक भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रभारी श्री कृष्णा अल्लावरु एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बीवीजी के स्वीकृति से इन झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश पदाधिकारियों को लोकसभा संयोजक अविलंब प्रभाव से नियुक्त किया गया।

