सुरक्षा शपथ के संकल्प के साथ नरवा पहाड़ में 61वा खान सुरक्षा सप्ताह का हुआ समापन, प्रतिभागियों को किया गया पुरुस्कृत

निर्धारित समय पर सुरक्षित काम करने की जरूरत : मनोरंजन महाली


जादूगोड़ा : यूसील की नरवा पहाड़ यूरेनियम प्रोजेक्ट में आज शुक्रवार को सेफ्टी ऑफिसर प्रकाश कुमार की निगरानी में 61 खान सुरक्षा सप्ताह का आयोजन किया गया। इधर इस मौके पर कंपनी के डी जी एम सह माइंस एजेंट मनोरंजन महाली ने कंपनी कर्मियों को निर्धारित समय में शून्य दुर्घटनाओं  के साथ सुरक्षित काम करने की जरूरत बताई।

उन्होंने इस मौके पर  सुरक्षा बचाव व सुरक्षित कार्य करने को लेकर सुझाव में दिए तथा कहा कि  खदान में कार्य के दौरान प्रॉपर कम्युनिकेशन व तालमेल रखे, सेफ्टी के साथ वर्क, कार्य के दौरान हड़बड़ी नहीं करने समेत सुरक्षा संचालन प्रणाली को अपनाने की नसीहत दी। 


इसके पर आयोजित विभिन्न प्रतियोगिता मसलन सेफ्टी गाना, सुरक्षा नाटक, सुरक्षा पोस्टर के प्रतिभागियों को पुरुस्कृत कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सेफ्टी झंडोतोलन व सुरक्षा शपथ के साथ की गई। इस मौके पर सेफ्टी उपकरण से संबंधित स्टाल लगाए गए थे। जिसे सभी लोगो ने सराहा।

कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारी

इस मौके पर मुख्य रूप से नरवा पहाड़ माइंस एजेंट मनोरंजन महाली, के के राव, खान प्रबंधक एस पी तिम्बद, सेफ्टी ऑफिसर प्रकाश कुमार, पी के झा, खोमराज पी, एम के सिंह, एस पी सिंह, सुमन त्रिपाठी, इमरान अहमद,  तपाधीर भट्टाचार्जी, एस एन महतो समेत यूसील की जादूगोड़ा, बागजाता, तुरामडीह से वरीय अधिकारियों ने हिस्सा लिया।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post