हाथियों से बचाव के तरीके संबंधित पर्चा बाट रही है जादूगोड़ा वन विभाग, जादूगोड़ा थाना क्षेत्र के पाटकीता समेत जंगल बहुल गांव में पर्चा बाट ग्रामीण को किया जागरूक




फोटो: जादूगोड़ा वन क्षेत्र के पाट कीता जंगल  में वन रक्षा समिति,
अध्यक्ष दिनेश डोंडू को हाथी से बचाव संबंधित,
 पर्चा सौंपते वनरक्षी विश्वजीत महापात्रा

जादूगोड़ा : घाटशिला अनुमंडल क्षेत्र में लगातार   बिजली विभाग की  लापरवाही से हाथियों की हो रही  मौत से हाथियों को उबारने  व उसके सरक्षण को लेकर राखा माइंस वन क्षेत्र के वन कर्मी सक्रिय हो गए है।इधर हथियो से ग्रामीणों से बचाव की लेकर  वन विभाग की ओर से आज जादूगोड़ा थाना क्षेत्र के  घने जगलो में बसे गांव  पाटकीता गांव में आज मंगलवार को   हाथी से बचाव संबंधित पर्चा अभियान  ग्रामीणों के बीच चलाया।

इस पर्चा में हाथियों के इतिहास, उसका क्षेत्र, उसके स्वभाव, लक्षण, हाथी आने पर बचाव के तरीके लिखे गए है।इस पर्चा के जरिए हाथियों को मिली सरक्षण संबंधित कानून से भी वन विभाग ग्रामीणों को अवगत करा रहे है।

इस बाबत वन कर्मी विश्वजीत महा पात्रा कहते है इस तरह जा पर्चा जादूगोड़ा थाना अंतर्गत  पाटकिता, बंकाई, कुमीर मूढ़ी, चापड़ी, राजदोहा गांव के ग्रामीणों के बीच पर्चा बाट जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है  ताकि हाथी के साथ मानव को भी बचाया जा सके। यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post