बंदगांव पुलिस नें दौड़ा कर पकड़ा पीएलएफआई सदस्य को, एरिया कमांडर जंगल का लाभ उठाकर भाग निकला
किसी बड़ी घटना का अंजाम देने का फिराक में था उग्रवादी संगठन
चाईबासा। बंदगांव थाना क्षेत्र में किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की तैयारी में रहा था इसी दौरान राहुल कुमार मुर्मू पुअनि सह थाना प्रभारी बंदगाँव थाना को गुप्त आसूचना प्राप्त हुई कि ग्राम- ईटीश्रीजन में पीएलएफआई के एरिया कमांडर राडूंग बोदरा उर्फ लम्बु अपने दस्ता सदस्यो के साथ भ्रमणशील है एवं किसी घटना को अंजाम देने के फिराक में है। इस आशय का सनहा दर्ज करते हुए वरीय पदाधिकारी को सूचित किया गया तथा उक्त सूचना का सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु एक छापामारी दल का गठन किया गया। जिसके उपरान्त बंदगाँव थाना अन्तर्गत ग्राम ईटीश्रीजन में छापामारी की गयी।
इसी क्रम में एक व्यक्ति जो मोटरसाईकिल से भागने का प्रयास कर रहा था जिसे छापामारी दल के द्वारा पकड़ लिया गया परन्तु बाकी लोग अंधेरा एवं जंगल का लाभ उठाकर भाग गये। पकड़ाये व्यक्ति से नाम पता पुछने पर अपना नाम जोटो साण्डी पुर्ती, उम्र करीब 21 वर्ष, पे० स्व0 मंगरा साण्डी पुर्ती, सा०- बॉगुरकेल, थाना- बंदगाँव, जिला- प० सिंहभुम चाईबासा बताये । पकड़ाये व्यक्ति के पास से एक देशी पिस्तौल एवं एक जिंदा कारतुस, एक पी0एल0एफ0आई0 चंदा रसिद तथा एक मोटरसाईकिल बरामद कर विधिवत जप्त किया गया।
पकड़ाये व्यक्ति जोटो साण्डी पुर्ती के निशानदेही पर ग्राम जिकिलता स्थित लोआबेड़ा जंगल से झाड़ियों में छिपा कर रखा गया एक मोटरसाईकिल, पत्तों के नीचे छिपाकर रखा गया एक दो नाली बंदुक एवं एक जिंदा कारतूस बरामद कर विधिवत जप्त किया गया।इस संबंध में जोटो साण्डी पुर्ती को गिरफ्तार कर बंदगाँव थाना कांड सं0- 32/23, दि0- 04.12.23, धारा- 379/384/385/414/120B भा0द0वि0, 25(1-A)/25(1-B)a/26 Arms Act. & 17 C.L.A Act. दर्ज कर न्यायिक हिरासत में दि0- 05.12.23 को भेजा गया है। इस संबंध में अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम पताः-
01. जोटो साण्डी पुर्ती, उम्र करीब 21 वर्ष, पे० स्व० मंगरा साण्डी पुर्ती, सा०- बाँगुरकेल, थाना- बंदगाँव, जिला-
प० सिंहभुम चाईबासा जप्त सामानो का विवरणीः
1. एक देशी पिस्तौल
2. एक दो नाली बंटक
3. दो चक्र जिंदा गोली
4. दो मोटरसाईकिल (R15 एवं Pulsar 220)
आदर्शमारी दल के सदस्यः-
01. थाना प्रभारी पु०अ०नि० राहुल कुमार मुर्मू
02. पु० अ०नि० अमरजीत कुमार
03. स0अ0नि0 प्रभु उराँव
04. बंदगांव थाना सैट- 55 के सशस्त्र बल
