सरायकेला एस.एन.ई.एम स्कूल में इंटर स्कूल क्विज एवं स्पीच प्रतियोगिता आयोजित, बच्चों ने दिखाया हूनर


सरायकेला / दीपक कुमार दारोघा : जिला मुख्यालय सरायकेला हंसाहूड़ी स्थित सिस्टर निवेदिता इंग्लिश मीडियम स्कूल में इंटर स्कूल स्पीच एवं क्विज कंपटीशन आयोजित हुआ जिसमें विभिन्न विद्यालय के बच्चों ने दिखाया हुनर।
 इससे पहले मुख्य अतिथि भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष उदय सिंहदेव ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।


विद्यालय के संचालक विद्याधर दास, निदेशक आर सेन गुप्ता सहित शिक्षक अतिथिगण मौके में उपस्थित थे।
उद्घाटन सत्र के बाद क्विज प्रतियोगिता हुई। विभिन्न स्कूलों से आए प्रतिभागियों ने इसमें भाग लिया। शिक्षक प्रसून रथ, शंभू सामड़, सहित शिक्षक शिक्षिका ने क्विज प्रतियोगिता का संचालन किया।


कार्यक्रम में विभिन्न स्कूलों से आए प्रतिभागियों ने स्पीच कंपटीशन में भी भाग लिया। तुम्हारा पसंद और नापसंद विषयक स्पीच कंपटीशन में जूनियर प्रतिभागियों ने भाग लिया। मानव संसाधन: राष्ट्र का सच्चा मूल्य विषयक भाषण प्रतियोगिता में सीनियर विद्यार्थियों ने भाग लिया।


निर्णायक मंडली में शिक्षक जयदेव त्रिपाठी, रूपेश कुमार रथ, शिक्षिका पूजा सतपथी, सावित्री दास शामिल थे।
बताया गया की 17 दिसंबर को उत्कृष्ट प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जाएगा।


बताते चलें की मौके में सिस्टर निवेदिता इंग्लिश मीडियम स्कूल के अकादमिक वर्ष 2022-23 के मेरिट एटेंडेंस में बेहतर प्रदर्शन के लिए उत्कृष्ट छात्र-छात्राओं को विद्यालय द्वारा पुरस्कृत किया गया। 
स्कूल के बच्चे, अतिथिगण, अभिभावक, शिक्षक-शिक्षिकाएं कार्यक्रम में उपस्थित थे। कार्यक्रम में उल्लास का माहौल रहा।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post