सरायकेला / दीपक कुमार दारोघा : आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सिंहभूम लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत सरायकेला प्रखंड में कांग्रेस ने संगठन की मजबूती के लिए पांव पसारना शुरू किया और वरिष्ठ कांग्रेसी सत्यकिंकर दाश की अध्यक्षता में एक बैठक कर झारखंड बोदरा को प्रखंड संयोजक नियुक्त किया गया।
इस बैठक में मुख्य रूप से कांग्रेस के सरायकेला विधानसभा प्रभारी अम्बर राय चौधरी उपस्थित थे। बैठक में सर्वसम्मति से सरायकेला प्रखंड के संगठन की मजबूती हेतु झारखण्ड बोदरा को प्रखंड संयोजक नियुक्त किया गया। तत्पश्चात श्री चौधरी ने कहा कि सरायकेला प्रखंड में सभी तबके के लोगों को लेकर संगठन को मजबूत करना है। संगठन की मजबूती के लिए प्रखंड से लेकर बूथ लेवल तक पहुंचना है। उन्होंने कहा कि संगठन में एससी, एसटी,ओबीसी, अल्पसंख्यक समुदाय, एवं महिलाओं को लेकर एक सशक्त संगठन की संरचना करना है।
मौके में बैठक में उपस्थित झारखण्ड प्रदेश युवा कांग्रेस के सचिव प्रेमेन्द्र कुमार मिश्रा ने कहा कि बहुत ही खुशी की बात है कि आज झारखण्ड बोदरा को कांग्रेस पार्टी के सरायकेला प्रखंड के संयोजक के रूप में सर्वसम्मति से विधानसभा प्रभारी की देख रेख में मनोनीत किया गया एवं श्री बोदरा को पार्टी जो जिम्मेदारी दी है निश्चित रूप से ही श्री बोदरा अपने कार्य से सभी को प्रभावित करेंगे।
मौके में नवनियुक्त कांग्रेस सरायकेला प्रखंड संयोजक झारखण्ड बोदरा ने कहा कि संगठन विस्तार पर चर्चा दिनांक 21 दिसंबर को गायत्री होटल 2 में आहुत की जायेगी। जिसमें संगठन के विस्तार पर चर्चा की जायेगी।
बैठक में पार्टी जिला उपाध्यक्ष कैलाश महतो, नगर अध्यक्ष सौम्य रंजन रथ, मानसिंह पाडेया, संजय गोडसोरा, रामचंद्र सोय, लक्ष्मण गोडसोरा, बिनोद राऊत, लुतु देवगम, दुर्गा सोय, बीरेंद्र कुमार, बिष्णु बानरा, बीरेंद्र नायक आदि काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

.jpeg)