चक्रधरपुर : नलिता पंचायत के कुदाहातु गांव में युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रीतम बांकिरा ने ग्रामीणों के साथ बैठक किया।बैठक में ग्रामीणों ने बताया कि कुदाहातु गांव सहित अन्य दो गांव को बिजली कनेक्शन 2015 में दिया गया और इस साल जून माह 2023 में कुदाहातु गांव के ग्रामीणों का बिजली बिल 11000 से लेकर 38000 तक आया है और बाकी दो गांव के उपभोक्ताओं का बिल 2000 से 4000 के बीच है।
इस बिजली बिल से ग्रामीण काफी असामंजस्य की स्थिति में है उनका कहना है कि जब विद्युत कनेक्शन तीनों गांव को एक साथ ही मिला तो उनका बिल कैसे 11000 से 38000 पहुंचा। इस विषय पर जिला अध्यक्ष प्रीतम बांकिरा ने बिजली विभाग और माननीय सांसद श्रीमती गीता कोड़ा जी को पूरे मामले से अवगत कराया।
प्रीतम बांकिरा ने कहा कि बिजली विभाग द्वारा गलत बिजली बिल की शिकायत लगातार ग्रामीण क्षेत्र से आ रही है लेकिन विभाग द्वारा सिर्फ बिजली बिल ही वसूली किया जा रहा है लेकिन बिल से संबंधित शिकायतों का समाधान नहीं किया जा रहा है। इसलिए विभाग को ग्रामीण क्षेत्रों में शिविर लगाकर ग्रामीणों के बिजली बिल से संबंधित शिकायतों का समाधान करना चाहिए ताकि गांव के भोले वाले जनता परेशान ना हो।
प्रीतम बांकिरा ने कह कि जल्द सांसद श्रीमती गीता कोड़ा की नेतृत्व में ग्रामीणों के साथ विभाग के आला अधिकारियों से मुलाकात की जाएगी और ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान किया जाएगा।
इस मौके पर युवा कांग्रेस जिला सचिव प्रतीक कुमार कांग्रेस नेता सोमनाथ सरदार, शैलेन्द्र सहित गांव के अन्य ग्रामीण उपस्थित थे।

