कमारहातु में ग्राम मुंडा बिरसा देवगम की अध्यक्षता में ग्राम सभा बुलाई गई


चाईबासा : सदर प्रखंड अंतर्गत कमारहातु में ग्राम मुंडा बिरसा देवगम की अध्यक्षता में ग्राम सभा बुलाई गई। इसमें सरकार द्वारा पुलिस बहाली हेतु निकाली गई रिक्तियों के विरुद्ध गांव के युवाओं को आवेदन देने के लिए प्रोत्साहित व तैयार करने तथा मार्गदर्शन प्रदान करने का विचार किया गया। ताकि इसमें आसानी से सफलता अर्जित किया जा सके। 

बैठक में कहा गया कि गांव के किसी किसान के खेतों की फसल को जानबूझकर कर बर्बाद नहीं करें, अन्यथा अर्थ दंड देना पड़ेगा।साथ ही, कहा गया कि आगामी वर्ष का मागे पर्व समय पर सम्पन्न हो, इसके लिए पारंपरिक तरीके से तैयारी आरंभ किया जाए। ग्राम सभा में कहा गया कि गांव में आपसी भाई-चारा कायम रखने के लिए हर वर्ष की भांति वार्षिक वनभोज आयोजित किया जाएगा।

बैठक में सोनाराम देवगम, रांधो देवगम, पंंसस दीनबंधु देवगम, सेवानिवृत्त शिक्षक चांबरा देवगम, कैप्टन भीमसिंह देवगम, पूर्व मुंडा मोरन सिंह देवगम, सामु देवगम, मधुसूदन देवगम, विजय सिंह देवगम, मोरा तांती, रामचंद्र बिंदाणी, तुराम देवगम, राजेश देवगम, श्यामसुंदर देवगम, मोटाय देवगम, डाकुवा साऊ देवगम, जयपाल देवगम, लादुराम देवगम आदि उपस्थित थे।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post