रोजगार संघों की प्रगति में उल्लेखनीय कार्यों को लेकर तुम्मलापल्ली यूरेनियम प्रोजेक्ट महाप्रबंधक एम एस राव को श्री अस्नानी ने की खुले मंच से की सराहना
![]() |
| फोटो: मुख्य अतिथियों एवं वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा मोनोग्राफ पुस्तक का विमोचन करते हुई |
जादूगोड़ा : यूरेनियम कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक डॉक्टर सी के अस्नानी के मार्गदर्शन पर नरवा पहाड़ ऑडिटोरियम में तीन दिवसीय (27-29 दिसंबर) सुरक्षा और व्यावसायिक स्वास्थ्य पर आयोजित सेमिनार के पहले दिन आज बुधवार को भव्य उद्घाटन के साथ कार्यक्रम का शुभारभ किया गया। यहां बताते चले कि प्रत्येक वर्ष यह बैठक परमाणु ऊर्जा विभाग की किसी इकाई में आयोजित की जाती रही है। यूसील को 10 साल बाद इसकी मेजबानी का मौका मिला है।
![]() |
फोटो : झारखंड के बाहर से आए अतिथि सम्मेलन में शिरकत करने जाते हुए तुम्मलापल्ली यूरेनियम प्रोजेक्ट के जी एम एस राव समेत अन्य लोग |
कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथियों एवं वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा मोनोग्राफ पुस्तक के विमोचन के साथ किया गया।संचालन समिति में शामिल तम्मला पल्ली यूरेनियम के अतिरक्त अधीक्षक विपिन कुमार शर्मा एवं चंदन झा ( तुरामडीह) ने मोनोग्राफ 2023 में अध्याय भी लिखा। तत्पश्चात वरिष्ठ गणमान्य व्यक्तियों मसलन दिनेश कुमार शुक्ला (अध्यक्ष परमाणु ऊर्जा नियामक बोर्ड) एस. सत्यकुमार (अध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी भारी पानी बोर्ड), एस.बी.चाफले (कार्यकारी निदेशक, एईआरबी) यूसील के सी एम डी डॉक्टर सी के अस्नानी, तकनीकी निर्देशक राजेश कुमार ने दीप प्रज्वलित कर की। स्वागत भाषण यूसील के निदेशक तकनीकी राजेश कुमार द्वारा दिया गया। इसके पूर्व औद्योगिक एवं अग्नि सुरक्षा से संबंधित पुरस्कार वितरण की गई व प्रतिभागियों को पुरुस्कृत कर सम्मानित किया गया।
![]() |
| फोटो: मुख्य अतिथियों एवं वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा मोनोग्राफ पुस्तक का विमोचन करते हुई |
इस मौके पर आयोजित समारोह में यूसील के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक डॉक्टर सी के.अस्नानी ने कंपनी की तुम्मला पल्ली यूरेनियम प्रोजेक्ट महा प्रबंधक एम एस राव, डी जी एम सुमन सरकार समेत वरिष्ठ अधिकारियों का रोजगार संघों की प्रगति में योगदान की सराहना की। वही अन्य वक्ताओं मसलन, चिन्मय चक्रवर्ती, पी. के. घोष, डॉ. एस. एस. रामास्वामी, दिनेश कुमार शुक्ला, (अध्यक्ष एईआरबी ) इस दौरान दुर्घटनाओं से बचने के लिए कार्यस्थल पर सुरक्षित कार्य संस्कृति पर अपने-अपने व्याख्यान दिए।
कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य लोग
इस कार्यक्रम में यूसील के वरीय अधिकारियों में यूसील सी एम डी डॉक्टर सी के अस्नानी, तकनीकी निर्देशक राजेश कुमार, महाप्रबंधक एम एस राव, उपमहाप्रबंधक सुमन सरकार ( तुम्मला पल्ली यूरेनियम प्रोजेक्ट) किशोर भक्त( तुम्मलापल्ली माइंस एजेंट) विपिन शर्मा( अतिरिक्त अधीक्षक मिल, तुम्मला पल्ली यूरेनियम प्रोजेक्ट) मनोज कुमार( महाप्रबंधक) जादूगोड़ा ग्रुप ऑफ माइंस),चंचल मन्ना, महा प्रबंधक ( तुरामडीह) नरवा पहाड़ माइंस एजेंट मनोरंजन महाली, राजा सिन्हा, डॉक्टर पी के अधिकारी समेत यूसील की जादूगोड़ा, नरवा पहाड़, तुरामडीह, समेत एन पी सी आई एल ( कायगा, कर्नाटक) बार्क( मुंबई) से करीबन 300 प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया ।
.jpeg)

.jpeg)