ठंड से राहत दिलाने के लिए विधायक दीपक बिरुवा ने जरूरतमंद बुजुर्गों के बीच बांटे कंबल


चाईबासा : बढ़ते ठंड को देखते हुए माननीय विधायक श्री दीपक बिरुवा ने अपने स्तर से बुधवार को टोंटो प्रखंड के पुरनापानी में समाज के निर्धन असहाय जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण किया। ठंड में कंबल मिलते ही गरीबों के चेहरे खिल गए। धीरे-धीरे बढ़ रही कड़ाके की ठंड एवं सर्दी के मौसम को देखते हुए गरीब एवं जरूरतमंद व्यक्तियों को ठंड से बचाव के लिए पुरनापानी के बुजुर्गों के बीच कंबलों का वितरण किया। 


विधायक जी ने कहा कि अत्याधिक ठंड व शीतलहर से उत्पन्न होने वाली समस्याओं को देखते हुए निराश्रित एवं असहाय तथा कमजोर वर्ग के असुरक्षित व्यक्तियों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से कंबलों का वितरण किया जा रहा है। ताकि ठंड से कोई भी जन हानि नहीं हो। ठंड के बीच कंबल पाकर लोगों के चेहरे में खुशी झलक आई। वही कंबल मिलने के बाद लोगों ने विधायक के प्रति आभार व्यक्त किया। इस दौरान विधायक जी ने लोगों की समस्याएं सुनी और समस्याओं के समाधान का भरोसा दिया। 

मौके पर ग्रामीण मुंडा श्री बिपिन सुंडी, टोंटो प्रखंड 20 सूत्री क्रियान्वयन समिति अध्यक्ष श्री मुन्ना सुंडी, जिला परिषद् सद्स्य श्री राज नारायण तुबिद, दिनेश कुमार तुम्बलिया, सिकुर सुंडी, सुरेश सुंडी, बालवीर लुगुन, सुनील गोप, कितामोहन सुंडी, मनोज दास, राजेंद्र सुंडी, बुधन सिंह, दिनेश देवगम, चंबरा सुंडी समेत अन्य उपस्थित थे।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post