जगन्नाथपुर विधायक सोना राम सिंकु नें बढ़ाया हाथ, हाथी से निपटने के लिए वन रक्षा समिति को बांटे हेलोजन टॉर्च लाइट और फटाका

जो काम करना था वन विभाग को वह कर रहें, विधायक


चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिले के जगन्नाथपुर प्रखंड के विभिन्न गांवों में गजराज के आतंक से परेशान ग्रामिणों का सहयोग के लिए जगन्नाथपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक सोनाराम सिंकु के द्वारा हाथ बढ़ाया गया।जबकी वन विभाग से इन समस्याओं को लेकर ग्रामीणों द्वारा हाथियों से निपटने के लिए कई बार सामाग्री कि मांग कर चुकें है।


वहीं विधायक सोनाराम सिंकु भी ग्रामीणों की आवाज बन कर विधानसभा में आवाज उठा चुकें है,लेकिन वन विभाग के पदाधिकारी द्वारा अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। इधर आए दिन हाथियों द्वारा ग्रामीणों के मेहनत कस फसल को बर्बाद कर रहा है। वहीं कई किसान कर्ज लेकर खेतों में आनाज उपजा रहें है।


इन सभी समस्याओं को लेकर रविवार को जगन्नाथपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक सोनाराम सिंकु अपने निजि खर्च से जगन्नाथपुर प्रखंड के भनगांव पंचायत, ग्राम-गितीलपी, गारदीसाई, जुगीनन्दा के वन रक्षा समिति को जंगली हाथियों के झुंड के प्रकोप से बचने एवं हाथियों को भागने के लिए हेलोजन टॉर्च लाइट और फटाका का वितरण किया गया।

इस दौरान मौके पर भनगांव पंचायत मुखिया जीतेन्द्र पुरती, समाजसेवी अमोद साव, महेंद्र पूरती, संजय जेराई, हरिश चन्द्र जेराई, दिलीप पान, जगबंधु सुन्डी, विश्वनाथ जेराई, गौरी शंकर पान आदि उपस्थित थे।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post