चाईबासा : अवैध लॉटरी का अवैध धंधा एक बार फिर शुरू, पुलिस के लगातार अभियान चलाने के बावजूद नहीं रुक रहा है लौटरी का अवैध धंधा

* डीलियामिर्चा में कुछ माह पूर्व अवैध लॉटरी के धंधे को लेकर पुलिस ने छापेमारी कर भारी मात्रा में नकली अवैध लॉटरी टिकट कंप्यूटर प्रिंटर किया था जप्त, मुख्य सरगना सहित चार को भेजा था जेल

* अवैध लॉटरी और नकली लॉटरी का अवैध कारोबार कर मुख्य सरगना और संचालक हर दिन लाखों की कर रहा है उगाही

* एक तो लॉटरी का अवैध धंधा उस पर भी अवैध नकली लॉटरी टिकट, नकली टिकट छपवाकर अवैध लॉटरी संचालको, सरगनाओ द्वारा शहर एवं आसपास के क्षेत्र में प्रतिदिन लगभग 10- 12 लाख की बेची जाती है अवैध लॉटरी 

* लॉटरी के इस अवैध धंधे में भी कई लोग, शामिल, अवैध और नकली लॉटरी टिकट का नया सरगना बना संदीप तियू , कमलेश शर्मा


चाईबासा: चाईबासा एवं आसपास के क्षेत्रों में अवैध लॉटरी, मुर्गा पारा, हब्बा डब्बा, जुआ का अवैध धंधा एक बार फिर शुरू हो गया है। पुलिस प्रशासन द्वारा अवैध लॉटरी, हब्बा डब्बा ,जुआ, मुर्गा पारा आदि अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान चलाए जाने के बावजूद यह अवैध धंधा रुकने का नाम नहीं ले रहा है। पुलिस द्वारा अवैध लॉटरी ,जुआ, हब्बा डब्बा, मुर्गा पाड़ा के अवैध धंधों का संचालक और मास्टरमाइंड अवैध धंधा बदस्तूर जारी है।  कई महीनो से लॉटरी टिकट बिक्री का यह  अवैध धंधा  चल रहा है। 

अवैध लॉटरी टिकट के इस अवैध धंधे में संदीप तियू और कमलेश शर्मा  की ईट्री हुई और संदीप और कमलेश के अवैध लॉटरी टिकट के धंधे का मुख्य सरगना बन गया। संदीप तियू के ईट्री के बाद  फिर बड़े पैमाने पर चाईबासा शहर एवं आसपास के क्षेत्रों में अवैध लॉटरी का धंधा शुरू हो गया है।

एक तो लॉटरी का अवैध धंधा उस भी अवैध नकली लॉटरी टिकट छपवाकर अवैध लॉटरी संचालक को सरगनाओ द्वारा शहर एवं आसपास के क्षेत्र में प्रतिदिन लगभग 10- 12 लाख से अधिक की लॉटरी बेची जाती है। इस अवैध धंधे का नया संचालक और सरगना संदीप तियू द्वारा बड़ी चालाकी से शहर के प्रमुख स्थानों चाय पान की दुकानों, होटलों में अपने एजेंटों के माध्यम से अवैध लॉटरी, नकली लॉटरी टिकट बेचा जाता है और लोगों को लॉटरी में लाखों का प्राइज का लालच देकर उनकी खून पसीने की गाढ़ी कमाई लूटी जाती है। 

इस अवैध लॉटरी के धंधे में आम लोग, बेरोजगार ,प्रतिदिन कमाने खाने वाले मजदूर इस गिरोह का शिकार हो रहे हैं, और लाखों रुपया इस अवैध धंधे में शामिल लोग उगाही कर रहे हैं। बंगाल, पुरुलिया, आसाम, नागालैंड का लॉटरी टिकट बड़ी चालाकी से मंगा कर और नकली लॉटरी छपवा बेचा जाता है और नकली लॉटरी का यह अवैध धंधा फल-फूल रहा है। बड़ी बाजार, मेरी टोला, जेएमपी चौक, रेलवे स्टेशन से लॉटरी का अवैध धंधा संचालित होता है। शहर का बड़ी बाजार, मेरी टोला, बस स्टैंड, जेएमपी चौक, तांबो चौक, नीमडीह, एसपीजी मिशन स्कूल के पास, पाताहातू, सुफलसाई, आदि क्षेत्र में इस अवैध धंधे में शामिल संचालक और उसके सरगनाओ के एजेंट द्वारा अवैध लॉटरी का टिकट बेचा जाता है और लोगो को लोभ लालच देकर इस धंधे में फसाया जाता है। लाखों का पुरस्कार के लोभ लालच के चक्कर में पड़कर लोग अपनी गाढ़ी कमाई को इस अवैध लॉटरी के धंधे में शामिल लोगों के जेब में डाल रहे हैं। 

लॉटरी की इस अवैध धंधे में संदीप तियू, कमलेश, यादव ,घोष, बंगाली, गुप्ता, साव, मछूवा, चाईबासा शहर से सटे डीलिया मिर्चा में कुछ माह पूर्व पुलिस ने छापेमारी कर एक घर से अवैध डुप्लीकेट लॉटरी टिकट छापने में उपयोग होने वाले कंप्यूटर प्रिंटर सहित भारी मात्रा में नकली अवैध टिकट बरामद किया था और इस अवैध धंधे में शामिल मुख्य सरगना कमलेश शर्मा सहित चार लोगों को जेल भी भेजा था। चाईबासा शहर एवं आसपास के क्षेत्र में अवैध लॉटरी का धंधा भारी पैमाने पर हो रहा है। वही मुर्गा पारा, जुआ ,हब्बा डब्बा रेलवे केबिन, पुराना चाईबासा, पाताहातु, पुलहातु ,सुफलसाई आदि ग्रामीण क्षेत्रों में हो रहा है, इन स्थानों पर आए दिन मारपीट आदि की घटनाएं भी होती रहती हैं , वही असामाजिक तत्वों का जमावड़ा भी लगता है  और लाखों का वारा न्यारा इन अवैध धंधों में होता है,अवैध धंधों के सरगना और संचालकों को की मोटी कमाई होती है।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post