कुम्भकार प्रगतिशील समिति की ओर से कालिकापुर में रक्त दान शिविर आयोजित, 50 यूनिट रक्त संग्रह


जादूगोड़ा : कुम्भकार प्रगतिशील समिति व रेड क्रॉस सोसायटी ओर से कालिकापुर गांव में रक्तदान शिविर का आयोजन किया। इधर इस रक्तदान शिविर में 50 यूनिट रक्त संग्रह किया गया।

इस मौके पर नेताजी सुभाष चंद्र उच्च विद्यालय में आयोजित  रक्त दान शिविर में मुख्य अतिथि पोटका थाना प्रभारी विनोद टुडू, कुम्भकार प्रगतिशील समिति के केंद्रीय अध्यक्ष जगदीश भक्त, डॉक्टर विकास चंद्र भक्त, भाजपा, सह सचिव कोकिल भक्त, ओरिंदम भक्त, भाजपा नेता उपेंद्र सिंह सरदार, खेला राम बेसरा पूर्व मुखिया होपना महाली, मुखिया बाघ राय सोरेन ने रक्तदान के प्रति युवाओं के उत्साह की सराहना की व रक्त दान के प्रति  उन्हे प्रेरित किया। 

इस रक्तदान शिविर को सफल बनाने में धनेश्वर भकत, रिसपाल भकत, अरविन्द भक्त, नीलकमल भकत, श्री वासुदेव भकत, टिंकू भकत, धुलट भकत, अनुप भकत ने अहम योगदान दिया।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post