आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का लगा शिविर, जरूरतमंद लोग हुए लाभांवित


चाईबासा : नगर परिषद, चाईबासा के द्वारा शुक्रवार को वार्ड संख्या 19 तथा 20 जुबली तालाब के निकट वार्ड विकास केन्द्र सह सामुदायिक भवन के अहाते में "आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार'' कार्यक्रम का शिविर लगाया गया, शिविर में 87 वार्डवासियों ने स्वास्थ्य जांच कराया, 25 ने आयुष्मान कार्ड, 5 ने आभा कार्ड के लिए आवेदन दिया, अंचल कार्यालय से संबंधित 4 लोगों ने आवेदन दिया, साथ ही जरूरतमंदों के बीच 110 कंबल का वितरण किया गया।

मौके पर नगर परिषद, चाईबासा प्रशासक प्रतिभा रानी, जिला बीस सूत्री सदस्य त्रिशानु राय, कांग्रेस नगर अध्यक्ष अजय कुमार, पूर्व वार्ड पार्षद प्रतिनिधि सव्यसाची राय, सविता देवी, नोडल पदाधिकारी नितेश शर्मा, बिट्टू माझी, प्रतिनियुक्त कर्मी मुन्ना आलम, गणेश सिंकु, सिकंदर जामुदा, परवेज आलम, चमरु कारवा, चांदनी सावैया, शांति देवी, प्रतिमा प्रजापति, लतिका देवी, गायत्री देवी, पिंकी देवी एवं अचंल कार्यलय, स्वास्थ्य विभाग, विद्युत विभाग एवं नगर परिषद चाईबासा के कर्मचारीगण मौजूद थे।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post