यूनाइटेड यूथ फैलोशिप (ऑल चर्च यूथ) के तत्वाधान में चाईबासा शहर में क्रिसमस उत्सव यात्रा निकाली गई


चाईबासा : यूनाइटेड यूथ फैलोशिप( ऑल चर्च यूथ) के तत्वाधान में चाईबासा शहर में क्रिसमस उत्सव यात्रा निकाली गई। जिसमें पूरे ईसाई समुदाय के लोग सम्मिलित हुए।
क्रिसमस उत्सव यात्रा संत जेवियर बालक विद्यालय मैदान से फादर निकोलस के द्वारा प्रार्थना कर यात्रा का आरंभ किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य आकर्षण क्रिसमस के गीतों का लाइव मधुर गीतों के द्वारा एवं वाद्य यंत्रों से क्रिसमस उत्सव यात्रा निकल गया। यात्रा पुलिस लाइन होकर शहीद पार्क सदर अस्पताल सदर थाना चौक पोस्ट ऑफिस चौक होकर संत जेवियर विद्यालय मैदान में समापन किया  गया।


बिशप फूलचंद महतो ने पोस्ट ऑफिस चौक पर क्रिसमस का संदेश सुनाते हुए चाईबासा शहर वासियों को बताया कि प्रभु यीशु मसीह इस दुनिया में जन्म लेने का एक ही उद्देश्य था कि हम सबों को इस दुनिया के पाप से मुक्ति दिलाना। वह इस जगत में आकर प्रेम से रहने का सुसमाचार को फैलाया।
इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में झामुमो के जिला उपाध्यक्ष सह विधायक प्रतिनिधि  राहुल आदित्य ने कहा कि यह क्रिसमस हम सबों को मानव एकता बनाए रखने का संदेश देता है।

इस क्रिसमस कार्निवल में झारखंड छात्र मोर्चा के अध्यक्ष सनातन उपाध्यक्ष मनजीत हांसदा, अनुज पूर्ति, आशीष बिरूआ, अनुग्रह शर्मा, बच्चन पूर्ति, सारनी माड़की, रॉयन समेत हजारों की संख्या में पूरे कोल्हान से आए हुए विश्वासीगण उपस्थित थे।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post