कुमारडुंगी में वार्षिक उपरुम अखड़ा संपन्न

गाँव के विकास को सामाजिक, शैक्षणिक व सांस्कृतिक मुद्दे पर हुई चर्चा


चाईबासा : कुमारडुंगी प्रखंड के धनसारी में इस वर्ष भी वार्षिक मिलन समारोह 'उपरूम अखड़ा' का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मानकी-मुंडा संघ के अध्यक्ष गणेश पाट पिंगुवा ने फीता काटकर इसका विधिवत उदघाटन किया। जबकि इसके पहले गांव के दिऊरी चंद्रमोहन पाट पिंगुवा ने कार्यक्रम स्थल पर परंपरागत पूजा-अर्चना कर उसका शुभारंभ किया और  सुख-समृद्धि की कामना की। 

कार्यक्रम में सामाजिक, शैक्षणिक तथा सांस्कृतिक मुद्दों पर चर्चा की गयी और गांव की सर्वांगीण उन्नति के लिये शिक्षा पर जोर दिया गया। मुख्य अतिथि गणेश पाट पिंगुवा ने सामाजिक सौहार्द और समरसता पर चर्चा की और इसकी जरूरत पर बल दिया। कहा, सामाजिक रूप से संगठित होकर ही हम अपनी समस्याओं से पार पा सकते हैं। लिहाजा हमें ऐसे ही एकजुट रहना चाहिये। 


विशिष्ट अतिथि ग्रामीण विकास विभाग, रांची में कार्यरत रोशन पाट पिंगुवा सरकार ने सरकार द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं से ग्रामीणों को अवगत कराया। कहा कि हमें जागरूक होकर इसका भरपूर लाभ उठाना चाहिये। लेकिन जागरूकता की कमी के कारण कई लोग इसके लाभ से वंचित रह जाते हैं जो दुर्भाग्यपूर्ण है। अतिथि शिक्षक महेश पाट पिंगुवा ने भी सामाजिक विकास में शिक्षा की जरूरत पर बल दिया। मंच संचालन सन्नी पाट पिंगुवा ने किया। अंत में सामूहिक खानपान तथा पारंपरिक नृत्य भी हुआ। 

इस मौके पर दिऊरी सोनाराम पाट पिंगुवा, बुधराम पाट पिंगुवा, पंचायत समिति सदस्य कृष्ण पाट पिंगुवा, पूर्व मुखिया पिंकी पाट पिंगुवा, विष्णु पिंगुवा, शंकुतला खंडाइत, मनोरंजन हेंब्रम, रोशन पान, रवि मास्टर समेत अन्य ग्रामीण मौजूद थे।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post