उपायुक्त के निर्देश पर चाईबासा मंडल कारा का एडीसी व एसपी नें किया औचक निरीक्षण


चाईबासा : पश्चिम सिंहभूम जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त के निर्देशन पर आज सुबह चाईबासा मंडल कारावास का औचक निरीक्षण किया गया। 


इस निरीक्षण में पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर की मौजूदगी व अपर उपायुक्त संतोष कुमार सिन्हा के नेतृत्व में सदर चाईबासा अनुमंडल पदाधिकारी अनिमेष रंजन (भा.प्र.से), पुलिस उपाधीक्षक(मुख्यालय) श्री सुधीर कुमार, सदर अस्पताल उपाधीक्षक डॉ.ए.एन. डे, सदर चाईबासा प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी, गोपनीय उपसमाहर्ता, 


कार्यपालक दंडाधिकारी, जिला खेल पदाधिकारी, खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी सहित स्थानीय थाना प्रभारी, पुलिस जवान के द्वारा अलग-अलग टीम में विभक्त होकर जेल परिसर के अंदर विभिन्न कैदी वार्ड का अवलोकन कर कैदियों को परोसा जाने वाले भोजन, भंडार कक्ष, संधारण रजिस्टर सहित दवाइयां की उपलब्धता एवं भीतर इलाज की व्यवस्था आदि का गहन निरीक्षण किया गया।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post