जगन्नाथपुर प्रखंड के भनगाँव पंचायत के झीरपाई टोला बाईहातु का दौरा कर जंगली हाथियों के उत्पात से त्रस्त किसानों से की मुलाकात और सुरक्षा के लिए बांटे हाईलोजन ट्राच


चाईबासा : जगन्नाथपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक विधायक सोनाराम सिंकु ने मंगलवार को जगन्नाथपुर प्रखंड के भनगाँव पंचायत अंतर्गत ग्राम झीरपाई टोला बाईहातु का दौरा कर जंगली हाथियों के उत्पात से त्रस्त किसानों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं की जानकारी ली। ग्रामीणों ने विधायक सोनाराम सिंकु को बताया कि गजराजों के कारण पूरे इलाके में खौफ का माहौल है। दूसरी जगह से भटककर हाथियों का झुंड यहां पहुंच गया है। हाथियों का झुंड जिस भी खेत से गुजरता है, उसे पूरी तरह नष्ट कर दे रहा है। इससे किसानों के सामने बड़ी समस्या खड़ी हुई है। हाथियों के डर से गांव में लोग रात-रात भर हाथों में मशाल लिए पहरा कर रहे हैं। 


विधायक ने ग्रामीणों की स्थिति देखते हुए वन विभाग के पदाधिकारियों को मदद के लिए आगे आने का निर्देश दिया। वन कर्मियों को ग्रामीणों के साथ रह कर हाथियों को भगाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण व किसानों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए उचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया। किसानों ने विधायक से कहा कि अगर हाथियों को भगाने में मदद नहीं मिला तो, इनके सामने आर्थिक समस्या खड़ी हो जाएगी। 

इस दौरान मौके पर विधायक ने ग्रामीणों के बीच हेलोजन टॉर्च का वितरण किया। विधायक ने क्षेत्र में नौजवान युवकों से आग्रह करते हुए कहा कि हाथियों को पत्थर इत्यादि से मार कर उन्हें परेशान न करें। मशाल, पटाखे व टॉर्च के मदद से उन्हें रास्ता दिखाकर जंगल की ओर जाने के लिए मदद करें। इसी के कुछ दिन पहले ही विधायक सोनाराम सिंकु ने जगन्नाथपुर प्रखंड के गितिलपी, गारदीसाई, जुगिनन्दा में जंगली हाथियों से त्रस्त ग्रामीणों के बीच टॉर्च को पटाखे वितरण किए थे। 

मौके पर उपप्रमुख भरत गोप, मुखिया जितेंद्र पुरती, उप मुखिया सावित्री जेराई, जगदीश जेराई, बिहारी लाल जेराई, शंकर जेराई, सिंगराई चतार समेत अन्य मौजूद थे।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post