तेलंगाना में आयोजित आल इंडिया रिस्क्यू प्रतियोगिता 11-15 दिसंबर का हुआ समापन, परिणाम 15 को घोषित


जादूगोड़ा : तेलंगाना  के रामा गुडम में आयोजित  आल इंडिया  रिस्क्यू प्रतियोगिता  (11 _ 15 दिसंबर) का आज समापन हो गया। जिसका परिणाम आगामी 15 दिसंबर को घोषित किया जाएगा।प्रतियोगिता के समापन के बाद  यूसील के प्रतिभागी भोगला मार्डी ने कहा की यूसील की जादूगोड़ा व तुम्मला यूरेनियम प्रोजेक्ट टीम  का इस प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन रहा है व उम्मीद जताई की पूर्व की तरह जीत का खिताब हासिल होगा। जिसका   परिणाम आगामी 15 दिसंबर को घोषित किया जाना है।

इस प्रतियोगिता में यूसील की जादूगोड़ा  की ए टीम व तुम्म्मला पल्ली यूरेनियम  की  बी टीम से 11 _ 11 सदस्यीय रिस्क्यू प्रतिभागी भाग ले रहे है। भोगला मार्डी ने कहा की अब तक हुए प्रतियोगिता में माइंस रिस्क्यू एंड रिकवरी, मार्च फास्ट, रिस्क्यू रिले, स्टेच्यूरी टेस्ट,प्राथमिक उपचार इन सभी प्रतियोगिताओं में यूसील की जादूगोड़ा व तुम्मला पल्ली ( आंध्र प्रदेश) को टीम को फतह की उम्मीद है।


इस प्रतियोगिता में, यूसील की दो टीमें  जादूगोड़ा व तुम्मला यूरेनियम प्रोजेक्ट समेत हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड की खेतड़ी माइन्स,हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड की महिला  रिस्क्यू टीम( राजस्थान) हिंदुस्तान गोल्ड लिमिटेड (कर्नाटक) मैगजीन और इंडिया लिमिटेड ( नागपुर) टाटा स्टील (धनबाद) सेल (छत्तीसगढ़) इंफा ( उड़ीसा) एम सी एल ( ताल्चर), बी सी सी एल, सी सी एल, डब्लू सी एल, एस सी सी एल, मायला ( मध्य प्रदेश, बलगाठ) की रिस्क्यू टीम  शिरकत  कर रही है। इधर यूसील की 11सदस्यीय रिस्क्यू की ए व बी टीम को सुपर ग्रुप के तौर पर यूसील की ओर से के के राव (आई एस ओ हेड, नरवा पहाड़) समेत  एम के घोष, अमिताभ मिश्रा व के सी बेरा अगुवाई कर रहे है।
 
तेलंगाना में  आयोजित रिस्क्यू प्रतियोगिता में शामिल प्रतिभागी


तेलंगाना राज्य के रामा गुडम में 11 _15  दिसंबर तक आयोजित ऑल इंडिया  रिस्क्यू प्रतियोगिता में  कैप्टन बाबूलाल डे, भोगला मार्डी, सागर  माझी,उमेश चंद्र कुमार, आर के राणा, जय दीप सेन, फुर्मल हासदा, को शामिल  की गई है। 

इस प्रतियोगिता में  यूसील की दो ग्रुप  जादूगोड़ा व तुम्मला यूरेनियम प्रोजेक्ट ( आंध्र प्रदेश) हट्टी गोल्ड माइंस (कर्नाटक) हिन्दुस्थान जिंक लिमिटेड ( राजस्थान) मायला ( मध्य प्रदेश, बलगाठ) की रिस्क्यू टीम भाग लेगी।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post