* मात्र 3 वोट से अध्यक्ष पद पर चुनाव जीते रामेश्वर प्रसाद, अंकुर चौधरी के साथ कांटे का था मुकाबला, एक बारगी रामेश्वर प्रसाद की सांस अटकी, टीम परिवर्तन ने दिया कर मुकाबला
* कड़ी सुरक्षा के बीच चुनाव पदाधिकारी एवं पर्यवेक्षक की उपस्थिति में पारदर्शी तरीके से संपन्न हुआ जिला बार एसोसिएशन का चुनाव
![]() |
| फोटो _ |
चाईबासा : जिला बार एसोसिएशन का चुनाव आज पूर्व निर्धारित कार्यक्रम अनुसार बार भवन में कड़ी सुरक्षा के बीच संपन्न हुआ। चुनाव पदाधिकारी एवं पर्यवेक्षक की उपस्थिति में पूरे पारदर्शिता के साथ प्रातः 8:00 बजे से अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव, संयुक्त सचिव प्रशासन, सहित सचिव लाइब्रेरियन कोषाध्यक्ष एवं कार्यकारिणी सदस्य के लिए मतदान का कार्य प्रारंभ हुआ। अधिवक्ताओं ने कतार बद्ध होकर बारी-बारी से अपने पसंद की उम्मीदवारों को वोट डालें।
273 मतदाताओं में से 252 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। अपराह्न 2:00 बजे तक मतदान हुआ। मतदान के पश्चात सभी प्रत्याशियों की उपस्थिति में मतपेटी को सील किया गया और उसके पश्चात अपराह्न 3:00 बजे से सभी प्रत्याशियों की उपस्थिति में बार भवन सभागार में वोटो की गिनती शुरू हुई। जिसमें लगातार दूसरी बार रामेश्वर प्रसाद जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष चुनाव चुने गए। उन्होंने अपने निकटतम अंकुर कुमार चौधरी को मात्र 3 वोटो से पराजित किया।
अध्यक्ष पद को लेकर कांटे का मुकाबला था जिसमें लगातार दूसरी बार रामेश्वर पासवान ने बाजी मारी और किस्मत ने उनके साथ दिया और मात्र 3 वोट से चुनाव जीते। मतदान के बीच एक बारगी रामेश्वर प्रसाद की सांस भी अटक गई थी , मगर रामेश्वर पासवान प्रसाद माहिर खिलाड़ी रहे हैं और विगत कई दशकों से जिला बार के महासचिव पद पर भी उनका कब्जा रहा है। जिला बार संगठन में एक तरफ उनकी चलती है मगर इस चुनाव में उन्हें अंकुर चौधरी से भारीकांटे का मुकाबला हुआ टीम परिवर्तन ने उन्हें करी टक्कर दी।
वहीं उपाध्यक्ष पद पर केसर परवेज चुनाव जीतने में कामयाब रहे। महासचिव पद पर रामेश्वर प्रसाद गुट के आशीष कुमार सिंह चुनाव हार गए , टीम परिवर्तन के वरिष्ठ अधिवक्ता फादर अगस्टिन कुल्लू महासचिव चुने गए। वहीं संयुक्त सचिव प्रशासन में अधिवक्ता विवेक शर्मा, संयुक्त सचिव लाइब्रेरियन में विमल विश्वकर्मा चुनाव जीतने में सफल रहे। कोषाध्यक्ष पद पर दुर्योधन को चुनाव जीत गए उन्होंने कल्याण जी और केशव प्रसाद को हराया। कार्यकारिणी सदस्यों में अधिवक्ता हरीश साडिल, राकेश पांडे, धर्म सिंह हेससा, मनीष देवगन, जयंती कुमारी आदि चुनाव जीत गए हैं। बता दे की जिला बार एसोसिएशन के चुनाव को लेकर काफी दिनों से सरगर्मी चल रही थी और पूरे व्यवहार न्यायालय , कोर्ट परिसर एवं अधिवक्ताओं के बीते कई दिनों से चुनाव पर ही चर्चा हो रही थी।
वर्तमान अध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद ने लगातार दूसरी बार अध्यक्ष पद पर कब्जा किया है हालांकि उनके गुट के महासचिव पद पर खड़े आशीष कुमार सिंहा चुनाव हार गए हैं और फादर अगस्टिन कुल्लू महासचिव पद पर चुनाव जीतने में सफल रहे। बार के चुनाव को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई थी, ताकि चुनाव में किसी प्रकार का व्यवधान उत्पन्न ना हो। कडी सुरक्षा के बीच पूरे पारदर्शी तरीके से चुनाव पदाधिकारी एवं पर्यवेक्षक जिला झारखंड स्टेट बर काउंसिल के वरीय उपाध्यक्ष राजेश कुमार शुक्ला की उपस्थिति में एवं वरिष्ठ अधिवक्ताओं के सहयोग से चुनाव संपन्न हो गया।
अध्यक्ष :
रामेश्वर प्रसाद 123 जीते
अंकुर चौधरी. 120 हारे
उपाध्यक्ष :
कैशर परवेज 113 जीते
प्रदीप विश्वकर्मा, 97 हारे
मंगल सिंह मेलगांडी 19 हारे
महेंद्र दोराइबुरु. 19 हारे
महासचिव :
अगस्तीन कुल्लू. 132 जीते
आशीष सिन्हा 107 हारे
संयुक्त सचिव प्रशासन :
विवेक शर्मा 115 जीते
लक्ष्मी सिंकु 91 हारे
शैलेंद्र कुमार. 31 हारे
संयुक्त सचिव लाइब्रेरियन :
विमल विश्वकर्मा 92 जीते
मो सरफराज नवाज, 84 हारे
बीरसिंह बिरुली 61 हारे
कोषाध्यक्ष :
दुर्योधन गोप, 95 जीते
कल्याण झा , 67 हारे
केशव प्रसाद 20 हारे,
प्रदीप कुमार 26 हारे
दीपक देवगम. 26 हारे
कार्यकारिणी सदस्य :
हरीश सांडिल, 137 जीते
धर्मसिंह हेस्सा 141 जीते
मनीष देवगम, 99 जीते
राकेश पांडेय 133 जीते
जयंती कुमारी 118 जीते
संजीव ठाकुर, 94 हारे
सुरेंद्र पुरती, 86 हारे
राजेश नाग, 99 हारे
प्रशांत गुप्ता. 71 हारे


.jpeg)

