चाईबासा। भाई यह पश्चिमी सिंहभूम जिले में योजनाओं का निर्माण कार्य हो या ठेका आवंटन हो या शिक्षा विभाग के कस्तूरबा गांधी बालिका आवासिय विद्यालय हो रही लूट की छूठ पर प्रतिबंध लगाने के लिए चाहे जितनी भी शिकायत करलें यहां कोई कार्रवाई नहीं होती है और ना होगी। सरकारी योजनाओं में भारी भ्रष्टाचार एवं आनंदपुर प्रखंड अन्तर्गत सड़क निर्माण में भारी भ्रष्टाचार व अन्य मुद्दों को लेकर आदिवासी समन्वय समिति (आस), झारखण्ड के संयोजक सुशील बारला के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बाइक रैली निकाली. यह बाइक रैली आनन्दपुर से गुड़गांव होते हुए समीज आश्रम तथा नारायण टोला हनुमान मन्दिर होते हुए सिद्धू-कान्हू चौक, बाघचट्टा तक निकाली गई.
इस संबंध में सुशील बारला ने कहा की उक्त क्षेत्र में निर्माणाधीन लगभग 13 किलोमीटर सड़क की मरम्मत 7 करोड़ 71 लाख से किया जाना है. इस सड़क का निर्माण में भारी अनियमितता बरती जा रही है, जो काफी चर्चा में है. सड़क निर्माण स्थल पर कार्य से संबंधित किसी प्रकार का बोर्ड नहीं लगाया गया है. इ जिससे यह पता चले की यह सड़क किस गुणवत्ता के तहत बनना है, कार्य प्रारम्भ व समाप्त होने की तिथि क्या है, मजदूरों का मजदूरी दर क्या निर्धारित है आदि. इस सड़क में अनियमितता के बाबत सांसद गीता कोडा़ भी उच्च अधिकारीयों को करवाई हेतु पत्र लिखी है.
पोड़ाहाट की अनुमण्डधिकारी भी निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्य में भारी अनियमितता देखकर संवेदक और संबंधित अभियन्ता को फटकार लगाई. उसके बाद इस सड़क के निर्माण में की गई अनियमितता को लीपा पोती करने में संवेदक दिन रात लग गया है.इतना लिखा पढ़ी के बाद भी उक्त संवेदक के उपर करवाई नहीं होना राजनीतिक संरक्षण और उच्च अधिकारीयों के मिली भगत के बिना संम्भव नहीं है. यह क्षेत्र के लिए अत्यन्त ही दूरभाग्यपूर्ण है. क्षेत्र में इस तरह के भ्रष्टाचार को आस संगठन कभी बर्दास्त नहीं करेगा. इस बाबत बहुत जल्द आस का एक प्रतिनिधिमण्डल उच्च अधिकारीयों से मिलकर ज्ञापन के माध्यम निर्माण कार्य पर रोक लगाते हुए उच्च स्तरीय जांच कर उक्त संवेदक के उपर विधिसम्मत करवाई करने की मांग की जाएगी. इसपर भी करवाई नहीं होती है तो आस चरणबद्ध आन्दोलन करेगा.
