पंडित जवाहर लाल नेहरू ने पूरे विश्व में भारत को अग्रिम पंक्ति में खड़ा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई : कांग्रेस


चाईबासा : देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती मंगलवार को कांग्रेस भवन , चाईबासा में मनाई गई। कांग्रेसियों ने पंडित नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया। कांग्रेसियों ने कहा कि देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन। स्वतंत्रता के पश्चात अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति और दूरदर्शिता से सभी चुनौतियों को पार कर एक सशक्त, समृद्ध, आधुनिक एवं प्रगतिशील भारत के निर्माण में उनका अतुल्य योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। 

पंडित जवाहर लाल नेहरू ने पूरे विश्व में भारत को अग्रिम पंक्ति में खड़ा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पंडित जवाहर लाल नेहरू को देश के गरीबों प्रेम था, देश के भविष्य बच्चों से प्रेम था और सबसे बड़ी बात यह थी कि वो सदैव देश के विकास के प्रति चितिंत रहते थे। उपस्थित सभी कांग्रेस नेताओं ने मौके पर नेहरू के संकल्पों को दुहराया तथा इसे पूरा करने के लिए अथक परिश्रम करने का संकल्प लिया।

मौके पर महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष नीतिमा बारी, कांग्रेस जिला महासचिव राज कुमार रजक, त्रिशानु राय, प्रवक्ता जितेन्द्र नाथ ओझा, 
नगर अध्यक्ष अजय कुमार, रूप सिंह बारी, संजय कुमार साव, सुशील कुमार दास, धनेश्वर पान आदि उपस्थित थे।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post